पटवारी पत्नी दफ्तर में काम कर रहा पति, एस. पी,कलेक्टर व थाने मे शिकायत

पटवारी पत्नी दफ्तर में काम कर रहा है पति, एस. पी,कलेक्टर व थाने मे शिकायत

राजधानी रायपुर | मठपुरैना इलाके की पटवारी महोदया श्वेता वैष्णव व पति मनोज सिंह के खिलाफ रायपुर के वकीलों ने एसपी और कलेक्टर के साथ ही थाने में लिखित शिकायत की है। उनका कहना है कि पटवारी दफ्तर में उनकी जगह रोजाना उनके पति बैठते हैं। वे सरकारी काम में हस्तक्षेप करने के साथ ही अधिवक्ताओं के साथ बदतमीजी करते हैं। दफ्तर आने वाले पक्षकारों और अधिवक्ताओं से ऑनलाइन नामांतरण, प्रतिवेदन, दुरुस्ती जैसे काम के लिए अवैध रूप से रकम की मांग की जाती है। शिकायत करने वाले अधिवक्ता विकास गुप्ता ने बताया कि श्वेता वैष्णव का पति मनोज सिंह लोगों से धोखाधड़ी और धमकी देकर वसूली करता है। पटवारी के शासकीय अभिलेखों को भी वह खुद अलमारी से निकालकर दिखाता है। कई बार तो उसे खुद ही दुरुस्त भी कर देता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *