*भाजपा रायपुर जिला ने प्रधानमंत्री मोदी का जन्मदिन सेवा दिवस के रूप में मनाया*

*भाजपा रायपुर जिला ने प्रधानमंत्री मोदी का जन्मदिन सेवा दिवस के रूप में मनाया*

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर आज भाजपा रायपुर शहर जिला अंतर्गत चारो विधानसभा में अनेक सेवाभावी कार्य कर मनाया,इसी कड़ी में जयस्तंभ चौक पर युवा मोर्चा द्वारा रक्तदान शिविर एवं महिला मोर्चा द्वारा श्याम नगर स्थित वृद्धाश्रम में वृद्धजनों को फल एवं मिठाई का वितरण कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दीर्घायु होने की कामना की , कार्यक्रम को संबोधित करते हुए रायपुर जिला अध्यक्ष जयंती पटेल ने कहा की नरेंद्र मोदी पूरे देश के 140 करोड़ लोगो को अपना परिवार मानते है, और इस उम्र में भी 18 से 20 घंटे काम करते है, आज भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा सेवा कार्य के माध्यम से प्रधानमंत्री श्री मोदी के दीर्घायु होने की कामना की गई।श्री पटेल ने कहा की सेवा का यह कार्य 2 अक्टूबर महात्मा गांधी जी की जयंती तक ज़ारी रहेगा।

कार्यक्रम को महामंत्री सत्यम दुआ,जिला मंत्री गोपी साहू,मीडिया प्रभारी राजकुमार राठी एवं पार्षद सीमा साहू ने भी संबोधित किया। इस अवसर पर स्वप्निल मिश्रा, मिली बैनर्जी,गौरी यदु ,रजनी संडे ,कमल रंधावा, तुलसी यादव, कविता साहू, रंजना अंभोर, नंदनी कश्यप, ज्वाली त्यागी, कपिला सिंग, शुभांगी आप्टे उपस्थित थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *