जेसीआई रायपुर वामा कैपिटल द्वारा एनएलटीएस परीक्षा का आयोजन

जेसीआई रायपुर वामा कैपिटल द्वारा एनएलटीएस परीक्षा का आयोजन

रायपुर , जेसीआई रायपुर वामा कैपिटल द्वारा एनएलटीएस नामक परीक्षा का आयोजन किया गया, जिसमें पुरानी बस्ती स्थित जगन्नाथ राव दानी, उच्चतर माध्यमिक कन्या शाला की 50 छात्राओं तथा शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला पुरैना के 50 बच्चों ने भाग लिया। ये परीक्षा नवमीं व दसवीं के बच्चों के लिए आयोजित की गई थी । वामा की मीडिया प्रभारी दीया मूलचंदानी ने बताया कि इस परीक्षा में सभी विषयों से संबंधित 40 प्रश्न लिखे हुवे थे और उनके ए, बी, सी , डी चार विकल्प दिए हुवे रहते है । जिनमे से एक सही उत्तर को उत्तरपुस्तिका में लिखना था । यह नेशनल लेवल की टैलेंट सर्च परीक्षा है जिसमें जो भी बच्चा सेलेक्ट होता है, उसे स्कॉलरशिप दिया जाता है। परीक्षा में भाग लेने वाले सभी बच्चों को सर्टिफिकेट देकर सम्मानित किया गया। इस परीक्षा के आयोजन में वामा कैपिटल से बीना सोमानी,चंचल पल्सानिया,आनंदिता अग्रवाल, भाविका रोहरा ने विशेष सहयोग दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *