सावन मिलन सेलिब्रेट कर जेसीआई रायपुर वामा कैपिटल ने दी सावन को बिदाई

सावन मिलन सेलिब्रेट कर जेसीआई रायपुर वामा कैपिटल ने दी सावन को बिदाई

रायपुर , जेसीआई रायपुर वामा कैपिटल द्वारा सावन सेलिब्रेशन का आयोजन आज वी आई पी रोड स्थित मधुबन फार्महाउस में किया गया। हिंद देश के निवासी सभी जन एक है ,रंगरूप वेशभूषा चाहे अनेक है । आज वामा ने भी एकता में अनेकता को प्रदर्शित किया जिसमे सदस्य अलग-अलग पारंपरिक परिधान में उपस्थित थे।कोई बंगाली तो कोई मराठी ,आसामी ,राजस्थानी , हरियाणवी आदि परिधानो में उपस्थित रहे । बैलून गेम ,लक गेम , हाउसी खेलकर सबने खूब इंजॉय किया । अंत में फैशन शो हुआ जिसमे सभी ने इंट्रोडक्शन दिया और टैलेंट के माध्यम से प्रतिभागियों ने खूब तालिया बटोरी । वामा की जन संपर्क अधिकारी दीया मूलचंदानी ने बताया कि दिनभर की एक्टिविटीज ,परफॉर्मेंस और वेशभूषा को ध्यान में रखते हुवे रूपा सिंग को सावन क्वीन के खिताब से नवाजा गया । न्यू कमर्स प्रियंका कहालिया ,मोस्ट एक्टिव सखी सहेली प्रकृति श्रीवास्तव और कनक खोखर ,साइलेंट सोबर अंकित जैन ,मोस्ट फैशनेबल शेनिला मारफ़नी ,बेस्ट ज्वेलरी सुषमा बुलचंदानी ,बेस्ट ड्रेस सरिता पटनायक , बेस्ट एक्सप्रेशन धृति शर्मा ,बेस्ट डायलॉग शिखा साहू ने बाक़ी के इन टाइटलस को अपने नाम किया । कार्यक्रम में जज के रूप में लीना वाढेर और शीतल उपाध्याय उपस्थित रहे । कार्यक्रम की निर्देशिका चंचल राठी थी ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *