*जिला राजनांदगांव क्राईम मीटिंग में पुलिस अधीक्षक द्वारा लंबित मामलों की, की गई समीक्षा।*

*दिनांक 22.08.2024*
*जिला राजनांदगांव*

*क्राईम मीटिंग में पुलिस अधीक्षक द्वारा लंबित मामलों की, की गई समीक्षा।*

 *अपराध रोकने एवं असामाजिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने दिए सख्त निर्देश।*

 *धोखाधड़ी/चिटफंड़ से संबंधित अपराधों के संबंध में नियमानुसार कार्रवाई करने एवं फरार आरोपियों की गिरफ्तारी जल्द से जल्द करने हेतु हिदायत दी गई*

 *जुआ/सट्टा के खिलाफ प्रभावी कार्यवाही करने हेतु दी गई हिदायत।*

 *नशीले पदार्थ, गांजा, ड्रग्स, अवैध शराब तस्करों पर सख्त कार्यवाही करने कहा गया।*

 *गुण्डा बदमाश, निगरानी बदमाश पर अंकुश लगाने के लिए संदिग्ध लोगों की पहचान कर त्वरित कार्यवाही करने एवं नये बदमाशों का नाम सूचि में जोड़ने हेतु दिए निर्देश।*

 *स्थाई वारंट तामिली एवं गुण्डा मदमाशों पर निगरानी कर अपराधों में अंकुश लगाने हेतु ज्यादा से ज्यादा लघु अधिनियम एवं प्रतिबंधात्मक कार्यवाही करने दिये निर्देश।*

 *आगामी नगर निकाय चुनाव के मद्देनजर तैयारी करने हेतु निर्देशित किया गया।*

 *आगामी त्यौहारों को देखते हुए गणेश उत्सव समितियों एवं गोविंदा समितियों की बैठक लेकर पूर्व से तैयारी करने के निर्देश दिये।*

 *ध्वनि प्रदूषण को लेकर होलाहल अधिनियम के तहत कार्यवाही करने के लिये कहा गया।*

 *नवीन कानूनों भारतीय न्याय संहिता भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता भारतीय साक्ष्य अधिनियम के संबंध में लोगों को जागरूक करने हेतु कहा गया।*

 *जप्त शराब नष्टीकरण करने के लिए सभी थानों को दिये गये निर्देश।*

 *थाना/चौकी में सभी दस्तावेजों को 15 दिनों के भीतर दुरूस्त करने के दिये शख्त निर्देश।*

 *आगामी त्योहारों के मद्देनजर आर्म्स एक्ट की कार्यवाही करने कहा गया।*

दिनांक 22.08.2024 को पुलिस अधीक्षक राजनांदगांव श्री मोहित गर्ग द्वारा पुलिस अधिक्षक कार्यालय राजनांदगांव के सभागार में (राजपत्रित अधिकारी पुलिस) एवं थाना प्रभारियों की बैठक ली गई जिसमें कानून व्यवस्था एवं अपराधों के संबंध में जानकारी ली गई अपराधों पर नियंत्रण एवं आसामाजिक तत्वों, नशीले पदार्थो की खरीदी बिकरी, गुण्डा बदमाश, निगरानी बदमाश पर अंकुश लगाने के लिए संदिग्ध लोगों की पहचान कर त्वरित कार्यवाही करने हेतु निर्देश दिए। थानों पर लंबित विवेचनाएं, विशेषकर एससी एसटी एक्ट, महिला संबंधी अपराध, पॉक्सो एक्ट आदि की समीक्षा की गई। जितने भी मर्ग पेंडिंग है उसका सिघ्रा निराकरन करने हेतु हिदायत दी गई, धोखाधड़ी/चिटफंड़ से संबंधित अपराधों के संबंध में नियमानुसार कार्यवाही करने एवं फरार आरोपियों की गिरफ्तारी जल्द से जल्द करने हेतु हिदायत दी गई। आगामी नगर निकाय चुनाव के मद्देनजर तैयारी करने हेतु निर्देशित किया गया। ध्वनि प्रदूषण को लेकर सभी थाना प्रभारियों द्वारा अपने अपने क्षेत्रों के डीजे संचालकों का बैठक लेकर समझाईस दे की ज्यादा डेसिबल में डीजे बजाने पर होलाहल अधिनियम के तहत सख्त कार्यवाही की जायेगी। नवीन कानूनों भारतीय न्याय संहिता भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता भारतीय साक्ष्य अधिनियम के संबंध में अपने-अपने थाना क्षेत्रों में चलित थाना लगाकर आमजनों को जागरूक करने हेतु कहा गया।

मीटिंग में अतिरक्त पुलिस अधीक्षक ऑप्स श्री मुकेश ठाकुर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री राहुल देव शर्मा, एसडीओपी डोंगरगढ़ श्री आशीष कुंजाम व जिले के समस्थ थाना/चौकी प्रभारीगण उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *