‘रेमन मैग्सेसे अवार्ड‘ के लिए रवीश कुमार को सत्यनारायण शर्मा ने दी बधाई

सत्यनारायण शर्मा ने एशिया के नोबेल कहे जाने वाले प्रतिष्ठित मैग्सेसे अवार्ड के लिए चुने जाने पर देश के वरिष्ठ पत्रकार रवीश कुमार को बधाई दी है। सत्यनारायण शर्मा ने अपने बधाई संदेश में कहा है कि मुश्किल वक्त में पत्रकारिता के मूल्यों को जिंदा रख, पक्ष-विपक्ष दोनों से सवाल करना, लोगों की आवाज बुलंद करना आपकी पहचान है। आशा है कि आने वाले समय में आपकी पत्रकारिता समूचे कालखंड के लिए उदाहरण बनेगी।

रेमन मैगसेसे पुरस्कार एक वार्षिक पुरस्कार है, जो फिलीपीन के पूर्व राष्ट्रपति रेमन मैग्सेसे के शासन में ईमानदारी, लोगों के लिए साहसी सेवा और लोकतांत्रिक समाज के भीतर व्यावहारिक आदर्शवाद को बनाए रखने के लिए स्थापित किया गया है। २०१९ का यह पुरस्कार इस बार भारत के रविश कुमार को मिला है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *