*दो दिवसीय राखी प्रदर्शनी का आयोजन,देशभर से पहुंच रही महिलाएं, मिलेगी नई हैंड मेड डिज़ाइनर राखियां*
राजधानी रायपुर के शंकर नगर स्थित अशोक रतन के कम्युनिटी हॉल में 26 व 27 जुलाई को दो दिवसीय राखी प्रदर्शनी का आयोजन किया जा रहा है,उक्त जानकारी देते हुए कार्यक्रम आयोजक कांसेप्ट फॉर यू ने बताया की कार्यक्रम का उद्घाटन माहेश्वरी महिला संगठन की प्रदेश मीडिया प्रभारी कविता राठी द्वारा किया जाएगा, प्रदर्शनी का शुभारंभ शुक्रवार को प्रातः11 बजे होगा जो शनिवार को रात 8 बजे तक संपन्न होगा।
वही आयोजकों ने बताया की प्रदर्शनी में सावन, फ्रेंडशिप डे बैंड, जन्माष्टमी पूजन सामाग्री सहित हैंड मेड नए डिजाइन की राखियां उपलब्ध रहेगी। कार्यक्रम आयोजित करने का मुख्य उद्देश्य घर से व्यवसाय संचालित वाली महिलाओं का उत्साहवर्धन करना एवं उनके छोटे व्यापार को तरक्की देना है जिससे महिलाएं आर्थिक रूप से मजबूत हो सके। वही इस प्रदर्शनी में जोधपुर, राजस्थान से मंगाई गई वस्तुओ एवं स्टोन वर्क से हैंड मेड बनी राखियो को प्रदर्शित किया जाएगा। युवतियों के लिए विशेष तौर पर ब्रेसलेट की बड़ी वैरायटी उपलब्ध रहेगी और साथ ही आने वाले त्योहार में उपयोग होने वाली पूजन सामग्री भी राजधानीवासियों को एक ही छत के नीचे मिलेगी। प्रदर्शनी में महिला नेत्री, समाजसेवी महिलाए सहित अनेक गणमान्य नागरिक शामिल होंगे।

