*भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनते ही छत्तीसगढ़ की जनता भय और आतंक में जी रही है जिला कांग्रेस कमेटी महामंत्री अमीर खान*

*भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनते ही छत्तीसगढ़ की जनता भय और आतंक में जी रही है जिला कमेटी कांग्रेस महामंत्री अमीर खान*

*छत्तीसगढ़ जैसे शांत प्रदेश में अंडरवर्ल्ड की एंट्री हो चुकी है*

रायपुर (छत्तीसगढ़)। छत्तीसगढ़ कांग्रेस पार्टी के आह्वान पर आज छत्तीसगढ़ विधानसभा का ऐतिहासिक घेराव किया गया, जिला कमेटी कांग्रेस महामंत्री अमीर खान ने बताया कि आज कांग्रेस पार्टी के द्वारा छत्तीसगढ़ प्रदेश के कोने-कोने से कांग्रेस के जाबाज सिपाही सहित हजारों की संख्या मे विधानसभा से हजारों की संख्या में कांग्रेस के कार्यकर्ता एवं प्रदेश के कार्यकर्ता छत्तीसगढ़ विधानसभा घेराव करने रायपुर पण्डरी से निकले, जहाँ बरबरता पूर्वक पुलिस द्वारा वज्र और वरूण का प्रयोग करते हुए पानी की बौछारों से उन्हें रोकने का प्रयास किया गया, उसके बाद भी कांग्रेस कार्यकर्ता बेरिकेट तोड़ने में सफल हुए। पुलिसिया कार्यवाई से साफ झलक रहा था कि शासन-प्रशासन कितना डरा हुआ है और भारतीय जनता पार्टी के नेताओं के ईशारों में पुलिस कार्यवाही कर रही है। विकास उपाध्याय ने कहा कि कांग्रेस के साथी एवं काफी संख्या में महिलायें, बहनें अपनी जायज मांग रखने के लिए विधानसभा का शांतिपूर्ण तरीके से घेराव करने जा रहे थे तभी पुलिस द्वारा लाठी का प्रयोग किया गया महिला बहनों और कांग्रेस के युवा साथियों पर भारतीय जनता पार्टी की पुलिस ने लाठी का प्रयोग किया और वज्र एवं वरूण का प्रयोग किया। जिला कमेटी कांग्रेस महामंत्री अमीर खान ने कहा कि अपराधियों को तो पुलिस रोक नहीं पा रही है और यहाँ बेगुनाह हमारे कांग्रेस के साथियों व महिलाओं पर पुलिस बेवजह लाठी का प्रयोग कर धौंस दिखा रही है। उन्होंने आगे कहा आरंग के अंदर मॉब लिंचिंग में तीन लोगों की संदिग्ध हत्या हो जाती है लेकिन पुलिस के पास कोई सुराग नहीं मिलता, बेगुनाह आदिवासियों को नक्सली बताकर उनको गिरफ्तार किया जाता है। बढ़ती आपराधिक गतिविधियाँ, बढ़ते अपराध, हत्या, लूट, डकैती, बलात्कार और प्रदेश में फैली अराजकता के प्रति गृह विभाग पूरी तरह लापरवाह नजर आ रही है। जिला कमेटी कांग्रेस महामंत्री अमीर खान ने नैतिकता के आधार पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय व गृहमंत्री विजय शर्मा से इस्तीफे की मांग की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *