अवैध प्लाटिंग पर चल रहा निरंतर निगम का बुलडोजर

अवैध प्लाटिंग पर चल रहा निरंतर निगम का बुलडोजर



नगर निगम जोन-10 के बाबू जगजीवनराम वार्ड क्रमांक-53 के देवपुरी, कृष्णापुरी, कुर्सी फैक्ट्री के पीछे तीन स्थानों पर सात एकड़ निजी भूमि पर अवैध प्लाटिंग की जा रही थी। इस पर रोक लगाने मंगलवार को निगम के जोन-10 कमिश्नर द्वारा कार्रवाई की गई।
निगम मुख्यालय का नगर निवेश उड़नदस्ता, जोन का नगर निवेश विभाग, जोन कमिश्नर रमेश जायसवाल के नेतृत्व में कार्रवाई की गई। इस दौरान कार्यपालन अभियंता दिनेश सिन्हा, सहायक अभियंता योगेश यदु, उप अभियंता अतुल कुमार सिंह, रवि प्रभात साहू सहित कुमार देवपुरी के पटवारी भी उपस्थित रहे। निगम अधिकारियों के अनुसार तहसील कार्यालय से जानकारी मिलते ही छत्तीसगढ़ शासन के प्रवधान के अनुसार नियमानुसार नामजद एफआइआर दर्ज कराई जाएगी।
इस दौरान कार्रवाई के बाद निगम के नगर निवेश विभाग द्वारा रायपुर तहसीलदार को पत्र लिखकर निजी भूमि के स्वामियों की जानकारी भी मांगी गई है। जानकारी के आधार पर संबंधितों के खिलाफ एफआइआर कराने की बात फ़ाइल फोटो संलग्न

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *