आरंग :गुरु घसीदास बाबा जी के जीवनी को गलत ढंग से प्रस्तुत करने के विरोध में सतनामी समाज का 3 अगस्त को सतनाम भवन आदर्श नगर मोवा में बैठक रखी गयी है

आरंग। कबीर पंथ का उदभव एवं प्रसार नामक बुक में लेखक महंत डॉक्टर राजेन्द्र प्रसाद द्वारा गुरु घासीदास बाबा जी के जीवनी पर लेख लिखा गया है जिसमे गुरु घासीदास बाबा जी के जीवनी को तोड़ मरोड़ कर प्रदर्शित किया गया है जो निंदा के पात्र है और गुरु घासीदास बाबा जी व उनके आस्था के साथ जुड़े हुए लोगो को नीचा दिखाना अपमानित करना जैसे बात है जिसके विरोध में सतनामी समाज धर्मगुरु गुरु बालदास साहेब गुरुगद्दीनशीन गुरुद्वारा भंडारपुरी के नेतृत्व में रायपुर स्थित आदर्श नगर मोवा सतनाम भवन में 3 अगस्त शनिवार प्रातः 11 बजे समस्त संत समाज सतनामी समाज के साथ बैठक आयोजित किया गया है, बैठक में आमंत्रित करते हुए गुरु बालदास साहेब जी ने कहा है लेखक के ख़िलाव आवश्यक कार्यवाही करने व बाबा जी के जीवनी पर इस प्रकार के कोई अन्य लेखक दोबारा अपमानजनक लेख न लिख शके उसके लिए समाज को जागरूक करने तथा सजग रहने इस बैठक का आयोजन किया गया है धर्मगुरु गुरु बालदास साहेब जी ने सतनामी समाज को निर्देशित करते हुए कहां है 3 अगस्त शानिवार को पूरा सतनामी समाज आदर्श नगर मोवा स्थित सतनाम भवन में एकत्रित हो कर एकता का परिचय दे और लेखक के खिलाफ कार्यवाही के लिए आगे की योजना पर चर्चा होगी, कार्यक्रम में सतनाम सेना छत्तीसगढ़ के प्रदेशाध्यक्ष गुरु खुशवंत साहेब जी विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे जानकारी रायपुर जिला प्रभारी नोहर घृतलहरे ने दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *