ग्राम असनींद में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया आदर्श होली का महापर्व
कसडोल (महाकोशल)। में सोमवार 25 मार्च को अगरबत्ती
बलौदाबाजार जिला के विकासखंड कसडोल के समीपस्थ ग्राम पंचायत असनिंद में होली त्यौहार को बड़ी धूमधाम से ग्रामीणों ने हर्षोल्लास के साथ आदर्श होली पर्व के रूप में मनाया गया। इस दौरान गांव की महिला-पुरुष, बच्चे, बूढ़े, युवा सभी ने एक साथ एक ही जगह में मिलकर, एक दूसरे पर रंग गुलाल लगाकर गाजे-बाजे की धुन में पगुवा गीतों में झूमकर नाच-गाकर सादगी से त्यौहार मनाया गया। इसके पहले गांव की सभी लोगों ने होलिका दहन
पहुँचकर नारियल, , गोबर का कंडा, लकड़ी, रंग-गुलाल सभी को होलिका माता की फेरे लगाकर अग्नि को भेंटकर अपने व अपने परिवार तथा गांव की सुख-शांति के लिये विधि पूर्वक पूजा-अर्चना कर प्रार्थना, मंगलकामनायें की। ज्ञात हो कि जिले के असनिंद गांव ही एक ऐसा गांव है जहाँ सब लोग एक साथ एक ही मंच में आकर विगत 15 वर्षों से बिना नशापान के अपशब्दों का प्रयोग न करके होली मिलन का त्यौहार मनाते आ रहे हैं जो अपने आप में एक अनुकरणीय, सहरानीय पहल
होली उ
है। इस दिन को पूरे कसडोल अंचल में हर्षोल्लास के साथ लोगों ने होलिकोत्सव मनाया। इसी तारतम्य में ग्राम पंचायत असनिंद के सरपंच रामचंद ध्रुव ने बताया कि गांव में सभी लोग एक साथ एक ही जगह में होली त्यौहार को बड़ी धूमधाम से आपसी प्रेम भाई चारे के साथ बिना नशा पान के आदर्श पूर्वक वर्षों से होली मनाते आ रहें हैं। वही इस पर्व में आमंत्रित क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों के अलावा पुलिस, पत्रकार, व ग्राम प्रमुख के साथ-साथ कार्यक्रम के मुख्य आयोजन कर्ता गायत्री परिवार सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणों की मौजूदगी रही।

