*दिल्ली की जनता ने जंगी प्रदर्शन कर अपने मुख्यमंत्री की गिरफ्तारी का किया विरोध*
रायपुर। आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक एवं दिल्ली के यशस्वी मुख्यमंत्री, शिक्षा व स्वास्थ्य के प्रणेता श्री अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के विरोध में दिल्ली की जनता ने जंगी प्रदर्शन कर यह सिद्ध कर दिया है, कि वे अपने मुख्यमंत्री के साथ हैं। आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता विजय कुमार झा ने बताया है कि केंद्र सरकार द्वारा दिल्ली एमसीडी चुनाव तथा चंडीगढ़ के महापौर चुनाव में जिस तरह लोकतंत्र की हत्या की है, वह जगजाहिर है। सर्वोच्च न्यायालय के आदेश से वास्तविक रूप से लोकतांत्रिक पद्धति से निर्वाचित महापौर दिल्ली व चंडीगढ़ में निर्वाचित हो पाए हैं।इसी प्रकार अनेक नेताओं को अर्स से फर्श तक, फर्श से अर्स तक पहुंचने दल बदल करने, दलों से नेताओं को तोड़ने का जो इतिहास है, उसके खिलाफ अरविंद केजरीवाल का संघर्ष निरंतर जारी है। दिल्ली प्रदेश की जनता इस बात से भली-भांति परिचित है कि लोकतंत्र की रक्षार्थ संघर्ष जारी रहेगा। श्री झा ने कहा है कि चुनावी बांड के खेल में 6000 करोड़ एक नंबर में चंदा उगाही करने के बाद सीना तानकर चोरी व सीना जोरी की जा रही है। चौकीदार के राज में देश प्रदेश की जनता कर्जदार हो गई है। आम आदमी पार्टी के प्रमुख प्रवक्ता सूरज उपाध्याय, महासचिव वदूद आलम, गोपाल साहू, उत्तम जायसवाल, विजय गुरुबक्षिणी पी एस पन्नू, नंदन कुमार सिंह, दुर्गा झा, एम एम हैदरी, अजीम खान आदि नेताओं ने विरोध करते हुए तत्काल रिहाई की मांग राष्ट्रपति से की है। अन्यथा रिहाई न होने की स्थिति में लोकसभा चुनाव तक इसी प्रकार धरना प्रदर्शन विरोध लोकतंत्र की रक्षा के लिए आम आदमी पार्टी निरंतर जारी रखेगा।

