उप संचालक (खनि. प्रशासन) रायपुर ,श्री के के गोलघाटे के निर्देशानुसार दिनांक 15 & 16 मार्च 2024 को दरम्यानी रात खनिज विभाग के टीम द्वारा जिले भर में छापामार कार्यवाही कर कुल 20 वाहनों को ( रेत की16 ,चुनापत्थर की 3 और मुरूम की 1 वाहन)अवैध परिवहन करते पाए जाने पर संबंधित थाने विधानसभा,खरोरा, गिधपुरी & उपरवाड़ा राखी के निगरानी में वाहन जब्त कर खड़ी की गई है!
अवैध परिवहन करने वाले वाहन मालिकों में कवर्धा,मुंगेली,बेमेतरा,दुर्ग,अहिवारा,नंदनी,महासमुंद,बागबाहरा,तिल्दा,खरोरा,मुरा, मन्दिरहसौद , गंडाई,खैरागढ़,कबीरनगर रायपुर,माना, रटाकाट,आरंग क्षेत्र के मालिकगण शामिल है!उक्त कार्यवाही खनिज विभाग के सुपरवाइजर श्री अवधराम साहू के नेतृत्व में की गई ,जांच टीम में सैनिक श्री लुकेश वर्मा, श्री जितेंद्र केसरवानी,श्री जितेंद्र वर्मा ,श्री बर्मन & पायलट श्री छबि साहू शामिल रहे!अवैध कृत्य पर कार्यवाही निरंतर जारी रहेगी!

