*लोकसभा चुनाव को लेकर जूनेजा ने किया वार्ड का दौरा लोगों से विकास को जिताने किया आग्रह*
रायपुर/छत्तीसगढ में लोकसभा चुनाव का बिगुल बजते ही कांग्रेस ने रायपुर सीट को जीतने कमर कस ली. इसी कड़ी में रायपुर उत्तर के लोकप्रिय नेता पूर्व विधायक श्री कुलदीप जुनेजा अपने विधानसभा क्षैत्र के त्रिमुर्ति नगर में संघन दौरा की शुरुवात किया। इस दौरान उन्होंने वार्ड के आम जनता से भूपेश बघेल द्वारा किए गए वादों के साथ अपने कार्यकाल में किए गए विकास कार्य की बात कहते हुए कांग्रेस के लोकसभा प्रत्याशी श्री विकास उपाध्याय को जिताने लोगों से आग्रह किया। श्री जूनेजा ने देश में बढ़ती मंहगाई सहित किसानों, शिक्षित बेरोजगारी, प्रमुख रूप से शहर में प्रदेश सरकार की योजनाओं को लेकर जनता को गुमराह करने की बात भी लोगों को बताया। इस अवसर पर ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष संजय सोनी, देवेंद्र दुर्गा, कमल धृतलहरे, कविराज सोनी, जगन्नाथ नायक, महेंद्र बाघ,दुर्गेश नाग, किशोर सोनी, शभु बघेल, हेमत बाघ, रमेश सोना, परमेश्वर सोना सहित कार्यकर्ता मोजूद रहे।

