पैग़म्बर हज़रत मुहम्मद साहब के भाई व उत्तराधिकारी मौला अली मुश्किल कुशा जन्मदिवस के शुभ अवसर पर रविवार दोपहर जुलूसे हैदरी निकाला गया


दिनांक 25 जनवरी 2024 पैग़म्बर हज़रत मुहम्मद साहब के भाई व उत्तराधिकारी मौला अली मुश्किल कुशा जन्मदिवस के शुभ अवसर पर रविवार दोपहर जुलूसे हैदरी निकाला गया l हज़रत अबू तालिब अ.स. फाउंडेशन द्वारा आयोजित जुलूसे हैदरी में हर वर्ग के लोग शामिल हो कर हज़रत अली की शान में मनक़बत व क़सीदे पढ़ते हुए मोमिन पारा से तात्यापारा चौक, आज़ाद चौक, एच.एम.टी. चौक होता हुआ हुसैनी चौक में समाप्त हुआ l जुलूस में शामिल सभी लोग इस शुभ अवसर पर एक दूसरे को बधाइयाँ दे रहे थे, ख़ुशी में झूमते हुए या अली, अली मौला का नारा भी लगा रहे थे l
जुलूसे हैदरी का मोमिनपारा में कांग्रेस पार्टी के मंच से स्वागत किया गया, मंच पर मुख्य रूप से उपस्थित रायपुर शहर के मेयर एजाज़ ढेबर जी,वक्फ बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष श्री सलाम रिजवी जी, उर्दू अकादमी के अध्यक्ष इदरीश गांधी जी, एडवोकेट फैज़ल रिजवी जी, शारिक रईस खान जी, सकलैन कामदार पूर्व पार्षद श्री विमल गुप्ता जी, तात्यापारा वार्ड पार्षद श्री रितेश त्रिपाठी जी, युवा पार्षद कामरान अंसारी जी, हैदरी मस्जिद के मुतवल्ली हैदर अली जी, एडवोकेट हामिद हुसैन जी, शब्बीर खान जी, सिख समाज से मनमोहन सिंह सैलानी जी, दिलेर सिंह जी, जावेद नकवी जी, डॉक्टर गजेंद्र साहू जी, शीत श्रीवास, तफ़ज़्जुल हसन जी , हाजी तसव्वर अली जी, अशफाक हैदर जी, शहबाज़ अली , गजम्फर हुसैन जी, शादमान अली जी, मवद्दत अली जी, जावेद हसन जी, एजाज़ हुसैन जी, एवं कार्यकर्ताओं की उपस्थिति में स्वागत किया गया l
प्रवक्तादिलशाद हुसैनशहर जिला कांग्रेस कमेटी रायपुर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *