*पुलिस भर्ती बेरोजगारी के चलते युवा अपराध की ओर जाते हैं। उनकी प्रतिभा का सही इस्तेमाल हो और उन्हें रोजगार मिले, यही कोशिश है मेरी – मुकेश सिंह*

*पुलिस भर्ती बेरोजगारी के चलते युवा अपराध की ओर जाते हैं। उनकी प्रतिभा का सही इस्तेमाल हो और उन्हें रोजगार मिले, यही कोशिश है मेरी – मुकेश सिंह*



आमतौर पर पुलिस का नाम आते ही लोग डर जाते हैं। दिमाग में उनके लिए अलग ही छवि बनती है। लेकिन, डौंडी के थानाप्रभारी मुकेश सिंह ने अच्छे व्यवहार के चलते अलग ही पहचान बनाई है। आज डौंडी के गणमान्य जनो से मुलाकात कर बताया की 5वीं, 8वीं और 10वीं पास के लिए पुलिस विभाग में वैकेंसी निकली है. इसमें आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की उम्र 18 साल से ज्यादा और 28 साल से कम होनी चाहिए. आरक्षण वर्ग वालों को अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी. आवेदन करने के लिए कैंडिडेट्स को ऑफिशियल वेबसाइट cgpolice.gov.in पर जाना होगा. छत्तीसगढ़ पुलिस मुख्यालय की तरफ से जारी नोटिफिकेशन के अनुसार, कॉन्स्टेबल के पदों पर आवेदन प्रक्रिया 45 दिन चलेगी. इसमें आवेदन करने के लिए कैंडिडेट्स को 15 फरव फरवरी 2024 तक का समय दिया गया है जिसमे क्षेत्र के युवाओं को आवेदन करने कहा गया उन्होंने कहा कि वे प्रतिदिन युवाओं को पुलिस में जाने के लिए फ्री में ट्रेनिंग दे देंगे। प्रतियोगी परीक्षा की किताबें और समाचार पत्र भी उपलब्ध करा दूंगा। अग्र उनके प्रयास से युवा जुड़ सकते हैं तो मैं जरूर उनके लिए समय दूंगा जिससे उनका भविष्य अच्छा हो सके। उन्होंने बताया की कुछ दिन पूर्व वे क्षेत्र भ्रमण पर थे। इस दौरान कुछ युवाओं को गप्पे लड़ाते देखा। तभी उनके मन में इन युवाओं की सोच बदलने का ख्याल आया। सबसे पहले लोगों के मन से पुलिस का भय निकालना जरूरी था। इसके लिए उन्होंने आज उक्त बैठक बुलाई। इसमें यह बात सामने आई कि बेरोजगारी के चलते अधिकांश युवा अच्छी शिक्षा के बाद भी कठिन दौर से गुजर रहे। इस पर थाना प्रभारी ने युवाओं को पुलिस में शामिल होने के लिए प्रोत्साहित किया। उन्हें खुद प्रशिक्षण देने की बात कही। इस पर युवाओं ने हामी भरी तो उनकी क्लास शुरू हो जाएगी।
शुरुआत में युवा आते है तो सुबह पांच बजे थाना परिसर पहुंच कर फिर शुरू में कुछ घंटे की कठिन ट्रेनिंग फिर ऊंची कूद, लंबी कूद और दौड़ आदि का प्रशिक्षण दे कर प्रशिक्षित करेंगे। बैठक में शामिल वरिष्ठ नेता दिनेश अग्रवाल, भाजपा मंडल अध्यक्ष मनीष झा, नगर पंचायत अध्यक्ष सोमेश सोरी, अज्य चौहान, जीवन धनकर, अश्वनी जायसवाल, राजेंद्र नाहर, पूनम कोठारी, रूपेश कोठारी ने कहा कि थानाध्यक्ष की प्रेरणा से क्षेत्र के युवाओं को राह मिलेगी । वे प्रतिदिन जीतोड़ मेहनत कर आगे बढ़ेंगे, ताकि पुलिस में जाकर देश की सेवा कर सकें थानेदार द्वारा युवाओं को डाक से प्रतियोगिता के लिए जरूरी पत्रिकाएं भी मंगाते हैं। इसका लाभ लिखित परीक्षा की तैयारी में मिल सकता है। थानाध्यक्ष मुकेश सिंह का कहना है कि बेरोजगारी के चलते युवा अपराध की ओर जाते हैं। उनकी प्रतिभा का सही इस्तेमाल हो और उन्हें रोजगार मिले, यही कोशिश है। वर्तमान में मंगलतराई कैंप में कुल 40 युवा और युवतियों की ट्रेनिग दी जा रही है थाना क्षेत्र के नक्सल प्रभावित ग्राम सिघोला, मंगल तराई, पुसावड, लखमाटोला, बेलरगोंदी के युवा भी इनमे शामिल है।
एसपी जितेंद्र यादव ने कहा-थानाध्यक्ष मुकेश सिंह की पहल से रोजगार की ओर उन्मुख हो रहे क्षेत्र के युवा
बालोद एसपी जितेंद्र यादव ने कहा कि थानाध्यक्ष मुकेश सिंह की पहल काफी अच्छी है। इससे क्षेत्र के युवा रोजगार की ओर उन्मुख हो रहे, यह पुलिस महकमे के लिए गर्व की बात है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *