शराब में मिला रहे थे जलेबी रंग, की जब्ती

*शराब में मिला रहे थे जलेबी रंग, की जब्ती*



रायपुर :- संभागीय उड़नदस्ता रायपुर संभाग ने मिलावटी शराब पर कार्रवाई की है। गुरुवार को मदिरा दुकान खुलने के समय नौ बजे उड़नदस्ता टीम ने देसी मदिरा दुकान भखारा में छापा मारा। पांच पेटी देसी मदिरा मसाला (प्रत्येक पेटी में 48 नग) के ढक्कन खुले मिले। प्रत्येक पेटी से सैंपल लेकर जांच में तेजी 34.7 यूपी पाई गई। सभी 240 पाव में मिलावट पाई गई। वहां पांच लीटर क्षमता वाले जरीकेन में लगभग तीन लीटर जलेबी रंग मिला पानी पाया गया जिसे मिलावट के लिए इस्तेमाल में लाया जा रहा था। प्लास्टिक की थैली में 70 देसी मदिरा मसाला के ढक्कन पाए गए। दुकान के मुख्य विक्रयकर्ता उत्तम कुमार धृतलहरे, सेल्समैन नीलकमल निर्मलकर,


शराब दुकान में जांच करते हुए। विभाग धनेश्वर राव, प्रेमलाल साहू, डिकेश कुमार नेताम, धुम्मन टंडन और टिकेशवर के विरुद्ध छग आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई की गई। मदिरा और मिलावट के पदार्थों को जब्त कर लिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *