*छत्तीसगढ़ सिया समुदाय ने मनाया गणतंत्रता दिवस*
आज दिनांक 26 1 2024 मोमिन पर में कार्यक्रम का आयोजन किया गया देश की एकता एवं अखंडता के प्रतिक राष्ट्रीय पर्व 75वे गणतंत्रता दिवस पर छत्तीसगढ़ सिया समुदाय सोशल वेलफेयर ने राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के नगर विभाग कार्यवाह आदरणीय संजय दुबे जी के मुख्य आतिथय एवं प्रदेश अध्यक्ष रिज़वान पटवा जी के अध्यक्षता मे मोमिनपारा चौक पर तिरंगा ध्वज फहरा कर गणतंत्रता दिवस मनाया और एक दूसरे को गणतंत्र दिवस पर बधाई शुभकामनाए प्रेसित कर देश के समृद्धि और खुशहाली की कामनाउक्त अवसर पर मुख्य अतिथि राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के नगर विभाग कार्यवाह आदरणीय संजय दुबे ने कहा की आज पूरा देश राष्ट्रीय पर्व गणतंत्रता दिवस की 75वी वर्षगांठ मना रहा है हम सभी आपसी भाईचारे के साथ अखंड भारत की संकल्पना कर रहे है परन्तु आज कुछ राजनीतिज्ञ एवं समाज के लोग हमे आपस मे बाटना चाहते है जैसे हमारी भारत माता हम सभी को बिना किसी भेदभाव के अन्न जल देती है और वैसे ही हम सभी को बिना किसी भेदभाव के आपसी भाईचारे एवं सामाजिक सद्भाव के साथ देश को सशक्त और मजबूत बनाने के लिए कार्य करना चाहिए उन्होंने कहा की गणतंत्र का अर्थ होता है एक ऐसा तंत्र या नियम जिसका हम सभी पालन करते आत्मनिर्भर स्वाभिमानी और शक्तिशाली राष्ट्र के निर्माण मे महत्वपूर्ण भूमिका के निर्वहन का संकल्प लेना चाहिए आज पूरा विश्व भारत को आशा भरी निगाहो से देख रहा है और जो भारत कभी सोने की चिड़िया कहा जाता था वो एक बार फिर आपने पुराने स्वाभिमान और गौरव को हासिल करते हुए आगे बढ़ रहा है आइए हम सभी आज संकल्प ले हामरे देश भारत को विश्व के पद पर प्रतिष्ठित करने अपनी पूरी क्षमता और योग्यता के साथ योगदान देंगे उन्होंने सभी को गणतंत्र दिवस के अवसर पर सभी बधाई एवं शुभकामनायें भी दीउक्त अवसर पर छत्तीसगढ़ सिया समुदाय सोशल वेलफेयर के प्रदेश अध्यक्ष रिज़वान पटवा ने कहा की यह गणतंत्र दिवस का यह पावन अवसर मै नमन करता हूँ उन सभीव महापुरुषों स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों संविधान निर्माताओं एवं वीर जवानों को जिन्होंने के मातृभूमि के स्वतंत्रता निर्माण एवं सुरक्षा के लिए अपना पूरा जीवन समर्पित कर दिया उन्होंने कहा संविधान हमे अधिकार देता है और देश के प्रति हमारे कुछ दायित्व और कर्तव्य भी जिसका निर्वहन यदि बिना किसी स्वार्थ और लालच के करें तो हमारा राष्ट्र और भी तीव्र गति से समृद्धि खुशहाली के पथ पर अग्रसर हो सकता हैउन्होंने आगे कहा की एक ओर हमारे यशध्वी प्रधानमंत्री माननीय नरेन्द्र मोदी जी प्रधानसेवक के रूप मे देश के आर्थिक रूप से कमजोर गरीबो के समृद्धि खुशहाली ओर प्रगति के लिए कार्य कर रहे है वही दूसरी ओर विश्व भर मे देश के खोए हुए आत्मसम्मान ओर गौरव को अर्जित कर रहे हैउन्होंने एक भारत श्रेष्ठ भारत सबका साथ सबका विकास एवं सबका विश्वास के मूल सिद्धांत पर चलते हुए आत्मनिर्भर स्वाभिमानी वैभवशाली ओर सशक्त भारत के नवनिर्माण के लक्ष्य को लेकर निरंतर आगे बढ़ रहे है आइए हम सभी नए भारत के निर्माण मे अपना सर्वश्रेष्ठ योगदान देने का संकल्प ले उन्होंने सभी को 75वे गणतंत्र दिवस पर सभी को हार्दिक बधाइयाँ एवं शुभकामनाए प्रेसित की उक्त अवसर पर प्रमुख रूप से अल्पसंख्यक मोर्चे के प्रदेश प्रभारी डॉ सलीम , मंडल अध्यक्ष संतोष साहू, रिखी श्रीवास अल्पसंख्यक मोर्चे प्रदेश पूर्व उपाध्यक्ष यूनुस कुरैशी हामिद हुसैन इमदाद अली शहीदुल हसन सबीउल हसन रमजान गुलाम मुस्तफा इतने शाम इब्ने हसन मौसम राजा सहित सिया समुदाय के जागरूक नागरिकगण बाड़ी संख्या मे उपस्थित थे

