*शराब दुकानों के दो कर्मियों को ईडी ने घेरा, 26 लाख कैश मिला ईडी की जांच-पड़ताल ने आबकारी विभाग में फिर खलबली मचा दी*

*शराब दुकानों के दो कर्मियों को ईडी ने घेरा, 26 लाख कैश मिला ईडी की जांच-पड़ताल ने आबकारी विभाग में फिर खलबली मचा दी*


रायपुर | केंद्रीय प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की टीम ने गुरुवार-शुक्रवार की दरमियानी रात शराब दुकानों में लगी प्लेसमेंट एजेंसी के दो कर्मचारियों को रायपुर में 26 लाख रुपए से ज्यादा कैश के साथ पकड़ा है। दोनों कर्मचारियों से कैश के बारे में पूछताछ चल रही है क्योंकि ईडी को शक है कि यह रकम किसी को दी जाने वाली थी।
ईडी ने जांच के दौरान दोनों के मोबाइल जब्त कर लिए हैं और कॉल-डीटेल तथा मैसेज चेक किए जा रहे हैं। ईडी ने कर्मचारियों की – कस्टडी और रकम बरामद होने के बारे में अधिकारिक तौर पर कोई जानकारी नहीं दी है। आबकारी गड़बड़ी में ईडी की जांच सुप्रीम कोर्ट के निर्देश पर बंद है। लेकिन इसमामले में ईडी की जांच-पड़ताल ने आबकारी विभाग में फिर खलबली मचा दी है। उधर, सट्टेबाजी में मनी लॉड्रिंग और हवाला केस में न्यायिक रिमांड खत्म होने पर सिपाही भीम सिंह यादव और ड्राइवर असीम दास को कोर्ट पेश किया गया है। कोर्ट ने दोनों को 14 दिन की न्यायिक रिमांड में फिर भेज दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *