कांग्रेस सरकार की रवानगी जनता ने कर दी तय -बृजमोहन अग्रवाल

रायपुर भाजपा के वरिष्ठ नेता व पूर्व मंत्री एवं रायपुर दक्षिण के भाजपा प्रत्याशी बृजमोहन अग्रवाल ने आज मतदान पश्चात पत्रकारों को अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि अपने मताधिकार का प्रयोग कर प्रदेश की जनता ने एक दमनकारी कांग्रेस सरकार की रवानगी छत्तीसगढ़ से तय कर दी है। उन्होंने कहा कि अपने भ्रष्टाचार के पैसों के दम पर कांग्रेस ने छत्तीसगढ़ के सभी विधानसभा सीटों को प्रभावित करने का भरपूर प्रयास किया। गुंडागर्दी की। परंतु छत्तीसगढ़ की भोली भाली परंतु ईमानदार जनता उनके जाल व भय में न फंसते हुए भाजपा को अपना आशीर्वाद दे दिया है। हम निश्चित तौर पर कह सकते हैं कि आने वाली 3 दिसंबर के बाद से छत्तीसगढ़ में भाजपा के सुशासन की वापसी होगी और छत्तीसगढ़ को लूटने वालों को जेल भेजा जाएगा, उनके अवैध कामों पर बुलडोजर चलाया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *