चुनावी शोर थमने के पश्चात डोर टू डोर किया संपर्क महन्त रामसुन्दर दास जी ने

चुनावी शोर थमने के पश्चात डोर टू डोर किया संपर्क महन्त रामसुन्दर दास जी ने*


रायपुर दक्षिण विधानसभा क्षेत्र के प्रत्याशी महन्त रामसुन्दर दास जी महाराज ने चुनावी शोर थमने के पश्चात डोर टू डोर संपर्क किया। वे प्रत्येक दिवस की तरह सुबह 6:30 बजे श्री दूधाधारी मठ रायपुर से रवाना हुए और नगर निगम रायपुर के पूर्व महापौर प्रमोद दुबे एवं साथियों के साथ नगर भ्रमण करते हुए लोगों से जनसंपर्क स्थापित कर मतदान में भाग लेकर पंजा छाप को बिजयी बनाने की अपील की। उन्होंने कहा कि मैंने प्रयत्न किया है कि प्रत्येक मतदाताओं तक पहुंच सकूं किंतु निर्धारित समय सीमा के अंतर्गत सभी लोगों तक पहुंच पाना संभव नहीं है। ऐसे बहुत से जाने अनजाने लोग हैं जो प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष रूप से मेरे शुभचिंतक हैं। उन सभी से मेरा निवेदन है कि -रायपुर दक्षिण विधानसभा क्षेत्र से पंजा छाप में बटन दबाकर एक बार मुझे सेवा का अवसर प्रदान करने की कृपा करेंगे। डोर टू डोर संपर्क के दौरान उनके साथ समीर पांडे, अनिल बरोड़िया, सचिन धारीवाल, नायडू जी, सिद्धार्थ डागा, सत्यनारायण नायक, महेश सोनी, एडवोकेट मनोज सोनकर, प्रमोद सिंह, मीडिया प्रभारी निर्मल दास वैष्णव,पुरेंद्र सोनी ,रामरंग वैष्णव सहित अनेक गणमान्यजन सम्मिलित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *