*राजधानी में 2 दिवसीय “फेस्टिव पॉप अप” प्रदर्शनी,एक ही छत के नीचे रायपुरवासियो को मिलेंगी कपड़े–ज्वैलरी–होम डेकोर सहित अनेक वस्तुएं*

*राजधानी में 2 दिवसीय “फेस्टिव पॉप अप” प्रदर्शनी,एक ही छत के नीचे रायपुरवासियो को मिलेंगी कपड़े–ज्वैलरी–होम डेकोर सहित अनेक वस्तुएं*


रायपुर। राजधानी रायपुर में 28 व 29 अक्टूबर को “फेस्टीव पॉप अप” प्रदर्शनी का आयोजन मरीन ड्राइव स्थित स्प्री वॉक में आयोजित किया जा रहा है, उक्त जानकारी देते हुए आयोजनकर्ता श्रद्धा जैन व लतीशा असरानी ने बताया की 2 दिवसीय इस प्रदर्शनी का उदघाटन प्रादेशिक माहेश्वरी महिला संगठन की प्रदेश मीडिया प्रभारी कविता राठी द्वारा किया जायेगा।
आयोजनकर्ताओं ने बताया की प्रदर्शनी शनिवार दोपहर 3 बजे से प्रारंभ होगी जो रविवार रात 10 बजे संपन्न होगी, इस दौरान राजधानीवासियों को कपड़े, ज्वैलरी, एसेसरीज,हैंडमेड प्रोडक्ट्स, फूड , फुटवियर, होम डेकोर, स्किन केयर, स्टेशनरी सहित अनेक वस्तुएं एक ही छत के नीचे उपलब्ध रही। इस दौरान तंबोला नाइट का भी आयोजन किया जा रहा है।

आयोजनकर्ताओं ने बताया की पॉप अप बाजार के बैनर तले इस प्रदर्शनी का आयोजन देश की मायानगरी मुंबई की तर्ज पर किया जा रहा है जहां प्रदेश के छोटे उद्यमियों को बढ़ावा देकर राजधानीवासियों को क्वालिटी प्रोडक्ट उपलब्ध करवाया जाएगा, निरंतर इस प्रकार के प्रयास किए जाते रहे है जो भविष्य में भी ज़ारी रहेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *