खनिज विभाग के आकस्मिक जांच में बिना रायल्टी पर्ची के रेत, गिट्टी व फर्शी ले जाते एक ही रात मे 15 वाहन जब्त

बिना रायल्टी पर्ची के रेत, गिट्टी व फर्शी ले जाते 15 वाहन जब्त

रायपुर (नईदुनिया प्रतिनिधि ) । रेत घाटों और गिट्टी खदानों से अवैध परिवहन बंद होने का नाम ही नहीं ले रहा है। हालात ऐसे हैं कि लगातार खनिज विभाग द्वारा कार्रवाई की जा रही है। इसके बावजूद इस पर लगाम नहीं लग पा रही है। गुरुवार की देर रात फिर से 15 हाईवा गाड़ियों को बिना रायल्टी पर्ची रेत, गिट्टी और फर्शी का अवैध परिवहन करते पकड़ा गया है। अफसरों के अनुसार इनमें से किसी के भी पास रायल्टी पर्ची नहीं पाई गई। इनमें 12 हाईवा में रेत, एक हाईवा में गिट्टी और दो हाईवा में फर्सी जब्त करने के साथ ही गाड़ियों को भी खड़ा करवा लिया गया है। यह खनिज पदार्थ खरोरा और मोहमेला से आ रहे थे, जिन्हें खरोरा में दो और तिल्दा में 13 गाड़ियों को जब्त किया गया है, जिनके वाहन

अवैध परिवहन पर लगातार कार्रवाई की जा रही है। कल खरोरा और तिल्दा क्षेत्र में कार्रवाई की गई। उनके पास रायल्टी पर्ची नहीं पाई गई थी।

-केके गोलघाटे, उप संचालक, खनिज, रायपुर

मालिक कवर्धा और बेमेतरा जिले के बताए जा रहे हैं और सभी हाईवा ढंकी हुई यानी कि एलपी गाड़ियां हैं।

बीते दिनों संघ ने की थी हड़तालः बीते दिनों कुछ दिनों तक हाईवा संघ ने कार्रवाई के दौरान गाड़ियों पर की जाने वाली कार्रवाई को गलत ठहराते हुए हड़ताल भी की गई थी, जिसकी वजह से कई दिनों तक रेत सहित अन्य सामग्री का परिवहन पूरी तरह से बाधित रहा और रेत के दामों में भी बढ़ोतरी हुई थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *