दाऊ श्री वासुदेव चंद्राकर कामधेनू विश्वविद्यालय अंजोरा में आज दिनांक 04अक्टूबर 2023 से तीन दिवसिय बकरी पालन उद्यमिता विकास ” प्रशिक्षण का शुभारंभ

दाऊ श्री वासुदेव चंद्राकर कामधेनू विश्वविद्यालय अंजोरा में आज दिनांक 04अक्टूबर 2023 से तीन दिवसिय बकरी पालन उद्यमिता विकास ” प्रशिक्षण का शुभारंभ पशु धन विकास विभाग के प्रभारी संचालक डा के के ध्रुव , प्रभारी कुलपति डॉ एस के तिवारी एवं विश्वविद्यालय कुलसचिव डॉ. आर .के. सोनवाने, निदेशक शिक्षण डॉ आर सी घोष,विश्वविद्यालय के निदेशकगण, प्रशिक्षण प्रभारी डॉक्टर रामचन्द्र रामटेके, प्राध्यापकगण, जनसंपर्क अधिकारी एवं प्रशिक्षणार्थियों की गरिमामयी उपस्थिति में प्रशिक्षण का शुभारंभ जिसमे प्रदेश के विभिन्न जिलों से 45 प्रशिसनार्थी सम्मलित हो रहे है इस अवसर पर पशु पालक कैलेंडर एवम पिछले प्रशिषण रिपोर्ट का विमोचन अतिथियों के कर कमलों से किया गया। प्रशिक्षण में बकरी की पाली जाने वाली नस्ले, उनका पालन प्रबंधन , बकरी के आहार प्रबंधन, कम लागत में आहार बनाने की विधि, विभिन्न बिमारिया उनका रोकथाम, प्रायोगिक प्रशिक्षण, विभागीय योजनाएं, एन एल एम योजना की जानकारी, आवेदन प्रक्रिया , बैंक लोन प्रक्रिया, छत्तिसगढ में रीपा कॉन्सेप्ट, बकरी पालन में कम लागत में अधिक उत्पादन एवम ज्यादा आय कैसे अर्जित करे इस विषय पर प्रशिक्षण का आयोजन किया जा रहा है।।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *