चैन मशीन चोरी अज्ञात ट्रेलर पर मशीन लोड कर चोरी की गई चेन मशीन

चैन मशीन चोरी


0 जिले में हो रही बड़ी बड़ी चोरियां
महासमुंद में पुलिस तंत्र फेल हो चुका है। सीमा पार से आने वाले नशीले समान तो बेहतर मुखबिरी से पकड़ ली जा रही है, किन्तु जिले के भीतर होने वाली चोरियां नहीं रोकी जा रही है।छह दिन पहले नगर के स्टेशन रोड।पर।चार दुकानो का ताला काटा गया। यहां नगदी की चोरी हुई। अब तुमगांव थाना क्षेत्र के बड़गांव में चैन मशीन चोरी हो गई। चोरों का हौसला देखिए कि चैन मशीन को ट्रेलर पर लोड कर चुरा ले गए और पुलिस को खबर नहीं लगी। मामला बड़गांव का है। महावीर नगर रायपुर निवासी विनोद अग्रवाल ने एसपी को आवेदन देकर बताया कि उनके रेत भंडारण स्थल पर चैन मशीन रखी थी। जिसे शुक्रवार शनिवार हक़ी रात अज्ञात ने ट्रेलर में लोड कर चुरा लिया। उन्हें इसकी जानकारी सुबह ग्रामीणों से मिली तब उन्होंने पूछताछ की। पता लगा अज्ञात ट्रेलर पर मशीन लोड कर चोरी की गई है। उन्होंने रिपोर्ट दर्ज कराने तुमगांव थाना में आवेदन दिया है। साथ ही एसपी को भी जांच हेतु आवेदन दिया है।टीआई तुमगांव नितेश ठाकुर ने कहा कि वे आवेदन देख नहीं पाए हैं। इसकी जानकारी लेकर पड़ताल करेंगे।

फ़ाइल फोटो संलग्न

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *