रक्षाबंधन की आप सभी को हार्दिक बधाई एवम शुभकामनाएं–डॉ.सुनील किरण प्रदेश अध्यक्ष चिकित्सा प्रकोष्ठ जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़

रक्षाबंधन की आप सभी को हार्दिक बधाई एवम शुभकामनाएं–डॉ.सुनील किरण प्रदेश अध्यक्ष चिकित्सा प्रकोष्ठ जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़


रायपुर– अफ़रोज़ ख़्वाजा कि रिपोर्ट : प्रदेश अध्यक्ष डॉ.सुनील किरण चिकित्सा प्रकोष्ठ जनता कांग्रेस और विधायक प्रत्याशी अकलतरा विधानसभा क्षेत्र ने पूरे प्रदेश वासियों को रक्षाबंधन के पावन पर्व की बधाई एवम शुभकामनाएं दी है।विधायक प्रत्याशी सुनील किरण ने पूरे प्रदेशवासियों के लिए सुख, समृद्धि और खुशहाली की कामना की है। उन्होंने बताया रखाबंधन का यह त्योहार भाई-बहन को स्नेह की डोर में बांधता है। इस दिन बहन अपने भाई के मस्तक पर टीका लगाकर रक्षा का बन्धन बांधती है, जिसे राखी कहते हैं। रक्षाबंधन भाई बहन के रिश्ते का प्रसिद्ध त्योहार है, रक्षा का मतलब सुरक्षा और बंधन का मतलब बाध्य है। रक्षाबंधन के दिन बहने भाईयों की तरक्की के लिए प्रार्थना करती है।
बहन भाईयों को रक्षा सूत्र बांधती हैं और भाई उनकी रक्षा का वचन देते हैं। यह त्यौहार भाई-बहन के पवित्र रिश्ते को और मजबूत बनाता है। यह पर्व अपनी बहनों के अलावा हम सभी महिलाओं के प्रति सम्मान, सुरक्षा और अस्मिता के लिए जागरूक और प्रतिबद्ध करता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *