*गणेश तिवारी के मुख्य आतिथ्य में स्वतंत्रता दिवस की 76वीं वर्षगांठ मनाई बुजुर्गों के साथ, इस पावन अवसर पर वृद्धाआश्रम नंदनमारा कांकेर में किया ध्वजारोहण……और दी गई सालामी*
*आंखें खुले तो धरती हिंदुस्तान की हो जब आंखें बंद हो तो यादें हिंदुस्तान की हो……. गणेश तिवारी*
*कांकेर* राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव मीडिया प्रभारी प्रवक्ता सामाज सेवक ,वरिष्ठ पत्रकार व कांग्रेस नेता गणेश तिवारी जी ने, नंदनमारा वृद्धा आश्रम की संचालिका श्रीमती बुलबुल वैद्य के निमंत्रण वा स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर वृद्धा आश्रम नंदनमारा कांकेर के प्रांगण में फहराया तिरंगा राष्ट्रीय ध्वज गणेश तिवारी ने बताया कि वृद्धा आश्रम में रह रहे आश्रम यह माता-पिता का आश्रम है कांकेर जिला के नंदनमारा में संचालित होने वाले इस आश्रम में हमारे देश को आजादी दिलाने के लिये लड़ाई लड़ने वाले स्वतंत्रता संग्राम सेनानी भी यहां आकर हमारे नंदनमारा कांकेर के इस आश्रम की धरती पर अपना समय बिताए हैं ,यह सब हमारे सामाज सेविका आश्रम की संचालिका दीदी श्रीमती बुलबुल वैद्य के द्वारा किए जा रहे अथक प्रयासो और सेवा का प्रतिफल है जो सफल हो रहा है, इस वृद्धा आश्रम में निवास करने वाले बुजुर्गो को अपना स्वयं का माता पिता समझ कर सेवा दे रही है,यही सब इस भारत की धरती व छत्तीसगढ़ के माटी ने हमें सिखाया इसीलिए कहा जाता है,कि सारे जहां से अच्छा हिन्दुस्ता हमारा गणेश तिवारी जी बताया कि आजादी कि लड़ाई लड़ने वाले उन वीर पुरुषों के सपना को साकार करने के लिए हमारी प्रदेश की यसस्वी भुपेश बधेल (कांग्रेस) की सरकार ने छत्तीसगढ़ के उन अमर शहीदो, जैसे शहीद वीर नारायण सिंह, गुण्डाधुर ,दुर्गावती कि प्रतिमा स्थापित कर इन वीर महापुरुषों की त्याग बलिदान कि गाथा समय समय में विभिन्न कार्यक्रम करके बतायी जा रही है,साथ ही साथ उन वीर महापुरुषों की सपनों को साकार करने के लिये छत्तीसगढ़ सरकार कार्य कर रही है, जैसे शिक्षा ,स्वास्थ्य ,जल- जंगल जमीन पर निचले स्तर के आम जनता से जुड़कर हमारी सरकार कार्य कर रही । राष्ट्रपिता महात्मा गांधी हमारे कितने दुबले पतले थे क्या वह अकेले हजारों लाखो अंग्रेजों से लड़ सकते थे क्या, उन्होंने इंग्लैंड में शिक्षा ग्रहण की, उच्च शिक्षा के दम पर उस बुद्धिमता के दम पर हजारों लाखों अंग्रेजों को हमारे भारत से दूर भगाएं । हमारे भूपेश सरकार भी छत्तीसगढ़ के भोले भाले गरीब आदिवासियों के बच्चे जो धन के अभाव में अच्छी शिक्षा ग्रहण नहीं कर पाते थे ऐसे बच्चों को अच्छी शिक्षा दिलाने के लिए जगह- जगह आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल का शुभारंभ किए हैं जिसकी वजह से हमारी छत्तीसगढ़ में शिक्षा का सुधार काफी तेजी से हुआ है, 10वीं 12वीं में अच्छे अंक अच्छे प्रतिशत लाने वाले विद्यार्थियों को हेलीकॉप्टर में सैर कराने की योजना हमारे भूपेश सरकार द्वारा दी जा रही है, भारत की गौ माता इस संरक्षण के लिए हमारे सरकार द्वारा कल्याणकारी योजना नरवा घुरवा बाडी का शुभारंभ किया है, अच्छी स्वास्थ्य सेवा का भी घर पहुंच सुविधा आरंभ किया है, छत्तीसगढ़ के किसानों के धान को भी अच्छी दामों में खरीदे जा रहे हैं, हमारी भूपेश सरकार उन महापुरुषों की सपना को साकार करते हुए स्वर्ग की तरह हमारे छत्तीसगढ़ की धरती को बना रहे हैं, स्कूल जाने के लिए बच्चों को साइकिल वितरण किया जा रहा है, दुर दराज गांव से कॉलेज की पढ़ाई करने के लिए जाने वाले बच्चों की बस की किराया को हमारी सरकार के द्वारा छूट कराया गया है , ऐसी सरकार को सर झुका कर प्रणाम करता हूं, जो छत्तीसगढ़ के विकास में निरंतर प्रयास कर रहे हैं, इस वृद्ध आश्रम में रहने वाले सभी बुजुर्गों को अपनी माता-पिता समझ कर प्रणाम करता हूं, मैं बड़े बड़े जगहों पर ध्वजारोहण करता था आज मैं इस वृद्धा आश्रम में ध्वजारोहण करने आया तो मुझे आश्रम वासियों में यहां रहने वाले बुजुर्ग जनों में अपना माता-पिता का प्यार नजर आया मैं आश्रम संचालिका महोदय श्रीमती बुलबुल वैद्य जी का सादर आभारी हूं जिन्होंने मुझे इतना सुनहरा मौका, आने वाला समय में यह ध्वजारोहण सिविल लाइन कांकेर मैं बनाए जा रहे नए वृद्धाआश्रम में किया जाएगा। आज इस कार्यक्रम में गांव के वरिष्ठ जन ,परमेश्वरी यादव, उमेश कांगे, योगेश्वर सिन्हा सुभाष चंद्र वैद्य राहुल खटवानी जी वा संस्था के समस्त हितग्राही गण मौजूद थे वन्दे मातरम्।

