अरविन्द नेताम ने बनाई अलग पार्टी, 30 सीटों पर उतारेंगे उम्मीदवार
रायपुर :- छत्तीसगढ़ कांग्रेस से इस्तीफा देने के बाद वरिष्ठ आदिवासी नेता व पूर्व केंद्रीय मंत्री अरविंद नेताम ने हमर राज नाम से नई पार्टी का ऐलान कर दिया है। शनिवार को उन्होंने नई पार्टी का प्रस्ताव चुनाव आयोग को भेज दिया है। आयोग से नाम का मुहर लगते ही अधिकृत रूप से पार्टी की घोषणा की जाएगी। सर्व आदिवासी समाज के प्रदेशाध्यक्ष नेताम ने बताया कि प्रदेश के 30 से अधिक सीटों पर पार्टी चुनाव लड़ेगी।
आपको बता दें कि प्रदेश की 90 विधानसभा क्षेत्र में 29 आदिवासी सीटें हैं। उन्होंने कहा कि आदिवासी समाज की नई पार्टी भाजपा- कांग्रेस से गठबंधन नहीं करेगी, बल्कि अन्य सामाजिक संगठनों व समाज के लोगों से मिलकर चुनाव लड़ा जाएगा। कांग्रेस सरकार की आदिवासी विरोधी नीतियों की वजह से नई पार्टी बनाने का संकल्प लिया गया है। नेताम ने साफ किया कि वे चुनाव नहीं लड़ेंगे, बल्कि पार्टी में सक्रिय रूप से काम करेंगे। सूत्रों के मुताबिक अरविंद नेताम बसपा और सीपीआइ से गठबंधन कर सकते हैं।
20 सीटें ऐसी जहां आदिवासी वोटरों की बहुलता : अरविंद नेताम ने बताया कि प्रदेश में 20 ऐसी आदिवासी सीट हैं, जहां 20 हजार से लेकर 80 हजार तक
अरविंद नेताम । • फाइल फोटो
नई पार्टी के ऐलान से बढ़ी सियासी हलचल
नौ अगस्त को अरविंद नेताम के इस्तीफे के बाद ही नई पार्टी को लेकर हलचल शुरू हो गई थी। अब घोषणा के बाद ही प्रदेश की राजनीति में सियासी हलचल शुरू हो चुकी है। पूर्व प्रधानमंत्री स्व.. इंदिरा गांधी के समय नेता रहे नेताम 20 वर्षों से सर्व आदिवासी समाज से जुड़े हैं। नेताम ने आरोप लगाया है कि पेसा कानून से लेकर बस्तर और अबूझमाड़ में आदिवासी विरोधी कार्यों की वजह से उन्होंने कांग्रेस से इस्तीफा दिया ।
आदिवासी वोटर हैं। इन सीटों पर आदिवासी प्रत्याशियों को प्राथमिकता दी जाएगी, लेकिन यदि कोई दूसरा समाज पार्टी के साथ मिलकर काम करने के लिए आगे आएं तो हम उनका स्वागत करेंगे।

