विश्व आदिवासी दिवस कार्यक्रम में सम्मिलित होकर सर्व आदिवासी समाज को प्रदेश अध्यक्ष ने दी बधाई

जांजगीर चांपा/ अफ़रोज़ ख़्वाजा कि रिपोर्ट : विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर दिनांक 9/8/2023 को सर्व आदिवासी समाज जिला जांजगीर चांपा द्वारा सांस्कृतिक भवन में आयोजित विश्व आदिवासी दिवस कार्यक्रम में सम्मिलित होकर सर्व आदिवासी समाज को विश्व आदिवासी की बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित किए। आदिवासी समाज प्राकृतिक के उपासक है, डॉ. सुनील किरण प्रदेश अध्यक्ष चिकित्सा प्रकोष्ठ और अकलतरा विधानसभा क्षेत्र के विधायक प्रत्याशी ने अपने उद्बोधन में सभी प्रदेशवासियों को विश्व आदिवासी दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आज पूरे विश्व मे विश्व आदिवासी दिवस मनाया जा रहा है। जल जंगल जमीन की रक्षा करने वाले और देश के मूलनिवासी ने अपने आदिवासी संस्कृति को संरक्षित कर स्वतंत्रता की लड़ाई में आदिवासी महापुरुषों का विशेष योगदान रहा है। उन्होंने कहा कि हमें हमारी संस्कृति और परंपरा को कभी नहीं भूलना चाहिए। आदिवासी समाज का गौरवपूर्ण इतिहास रहा है और आदिवासी संस्कृति को सहेजने का कार्य कर रही है हमारे छत्तीसगढ़ में विश्व स् आदिवासी महोत्सव का आयोजन किया गया और हर जिला मे धूम धाम से विश्व आदिवासी मनाया गया। जिसमे राधेश्याम सूर्यवंशी बसपा विधायक प्रत्याशी, संजय रत्नाकर जनपद पंचायत सभापति, कृष्णा टंडन सामाजिक कार्यकर्ता, हेमंत पैगवार सामाजिक कार्यकर्ता, शिवा चौरसिया युवा सामाजिक कार्यकर्ता एवं अन्य साथी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *