अस्पताल सफाई व गोपनीय टेंडर मामले में अफसरों को पड़ी फटकार

अयान न्यूज दंतेवाड़ा से

असीम पाल कि रिपोर्ट

🛑सामान्य सभा की बैठक सम्पन्न…*
*🛑अस्पताल सफाई व गोपनीय टेंडर मामले में अफसरों को पड़ी फटकार*
दंतेवाड़ा। जिला पंचायत कार्यालय में आज सामान्य सभा की बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में जिला पंचायत अध्यक्ष समेत सभी जिला पंचायत सदस्य उपस्थित थे। बैठक की शुरुआत में उपस्थित सभी अधिकारियों ने अपने विभाग में चल रही योजनाओं के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी दी। जिला अस्पताल में हो रही अव्यवस्था को लेकर जिपं अध्यक्ष तुलिका कर्मा समेत सभी सदस्यों ने नाराजगी जाहिर की। जिला अस्पताल के सिविल सर्जन डॉ कश्यप को अस्पताल की व्यवस्था सुधारने निर्देशित किया गया। तुलिका ने कहा कि अस्पताल के सभी कर्मचारियों को ड्रेस पहनने का निर्देश दिया जाए व अस्पताल मरीजों को मिल रहे भोजन की गुणवत्ता में सुधार लाने का निर्देश दिया। अस्पताल की सफाई व्यवस्था को सुधारने मरीजों को जागरूक करने के निर्देश जिपं अध्यक्ष ने दिया। वहीं मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ बशाख को सभी स्वास्थ्य केंद्रों में मौसमी बीमारियों के दवाइयां उपलब्ध कराने के निर्देश दिया गया। तुलिका ने कहा कि जिले में फैले आई फ्लू पर विशेष ध्यान दिया जाए ताकि समय पर मरीजों को इसका लाभ मिल सकें। मत्स्य विभाग को मछली बीज वितरण जनप्रतिनिधियों के हाथों से कराने निर्देशित किया गया। वहीं फील्ड अफसरों के कार्य में कसावट लाने भी मत्स्य विभाग के अधिकारी को कहा गया। कृषि विभाग द्वारा लगातार अपने कार्यों में लापरवाही बरतने के कारण सभी सदस्यों ने विभाग के अधिकारी को जमकर फटकार लगाई। विभाग की तरफ से खेतों में लग रहे पम्पों में पर नाराजगी जाहिर करते हुए जिपं अध्यक्ष ने जल्द ही व्यवस्था सुधारने को कहा। महिला बाल विकास विभाग द्वारा महिलाओं से दुर्व्यवहार करने के मामले में जिपं अध्यक्ष ने कड़ी नाराजगी जताई साथ ही आंगनबाड़ियों के मरम्मत जल्द कराने को निर्देशित किया गया। दंतेवाड़ा-बचेली पर बन रहे निर्माणधीन सड़क में बरती जा रही अनियमितता मामले को लेकर लोक निर्माण विभाग के ईई को जिपं अध्यक्ष ने फटकार लगाई। तुलिका ने कहा कि बचेली-दंतेवाड़ा मार्ग पर बन रहा सड़क लगातार विवादों से घिरता जा रहा है। सुरक्षा मानकों पर बिल्कुल ध्यान नही दिया जा रहा है। तुलिका ने विभाग को निर्देशित किया कि जल्द ही सभी सुरक्षा नियमों का पालन करते हुए कार्य में प्रगति लाएं। लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग जारी कार्यों को लेकर जिपं अध्यक्ष समेत सभी सदस्यों ने ईई श्री ठाकुर को अपने कार्य में लापरवाही बरतने का आरोप लगाया। तुलिका ने कहा विभाग द्वारा नियमों की अनदेखी कर कार्य करने से पहले टेंडर कर दिया जा रहा है। तुलिका ने कहा कि निर्माण कार्यों में गुणवत्ता रखे। श्री ठाकुर द्वारा अपने चहेतों को काम देने का आरोप भी हमेशा लगते आएं हैं, जिसे लेकर बैठक में उन्हें कड़ी फटकार पड़ी। वही जिला शिक्षा अधिकारी को स्कूल मरम्मत जल्द करने व शिक्षकों को अपने मूल विभाग में भेजने का निर्देश दिया। बैठक में जिला पंचायत उपाध्यक्ष सुभाष सुराना, सदस्य सुलोचना कर्मा, विमला सोरी, रामू नेताम, संगीता नेताम, शंकर कुंजाम, बैसू राम समेत अन्य मौजूद थे।
असीम पाल ब्यूरोदंतेवाड़ा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *