अयान न्यूज दंतेवाड़ा से
असीम पाल
पीजी कॉलेज में जल्द शुरू होगी एम कॉम की पढ़ाई*
*जनभागीदारी समिति की बैठक*
*विभिन्न मांगों पर बनी सहमति, ई-लाइब्रेरी की तुलिका ने की तारीफ*
*दंतेवाड़ा।* जनभागीदारी समिति की बैठक आज शासकीय दंतेश्वरी स्नाकोत्तर महाविद्यालय में संपन्न हुई। शासकीय महेंद्र कर्मा कन्या महाविद्यालय व दंतेश्वरी स्नाकोत्तर महाविद्यालय दोनों कॉलेजों की जनभागीदारी समिति की बैठक एक साथ कि गई। बैठक में प्राचार्य ने बताया कि पीजी कॉलेज में एम कॉम की पढ़ाई प्रारंभ करने अनुमित मिल चुकी है पर शिक्षक नहीं होने के कारण क्लास शुरू नहीं पाई है। जिस पर जनभागीदारी समिति की अध्यक्ष व जिला पंचायत अध्यक्ष तुलिका कर्मा समेत सभी सदस्यों ने जेबीएस मद से शिक्षकों की नियुक्ति की सहमति जताई। अब जल्द की शिक्षकों की नियुक्ति हेतु विज्ञापन जारी किया जाएगा ताकि जिले के विद्यार्थियों को एम कॉम की पढ़ाई का लाभ मिल सकें। विधि महाविद्यालय जिले में शुरू किए जाने जमीन नहीं होने की बात भी बैठक में रखी गई, जिसे लेकर जल्द शासन से पत्राचार करने महाविद्यालय को निर्देशित किया गया। बैठक में कॉलेज प्रबंधन द्वारा जनभागीदारी आय-व्यय का पूरा लेखा जोखा समिति के सामने पेश किया। कन्या महाविद्यालय में आरओ वाटर मशीन, कचरा डंप करने टैंक निर्माण, पौधरोपण हेतु ट्री गार्ड, पुस्तकालय सहायक की नियुक्ति, प्रयोगशाला सहायक की नियुक्ति सहित करीब 11 बिंदुओं पर विस्तार पूर्वक चर्चा की गई। चर्चा में कुछ मांगों को मौके पर निराकरण किया तथा अन्य मुद्दों पर जल्द निराकरण का भरोसा समिति के सदस्यों ने दिया। बैठक में समिति की अध्यक्ष तुलिका कर्मा ने कहा कि दोनों कॉलेजों के सभी स्टाफ को बधाई। आप सभी शिक्षकों के कारण हमारे बच्चे आज पढ़-लिख कर जिले का नाम रौशन कर रहे हैं। नेक की टीम ने भी इस कॉलेज निरीक्षण किया और बहुत अच्छे अंक हमारे इस महाविद्यालय को मिला, जो हम सभी के लिए गौरव का विषय है। उन्होंने आगे कहा कि महाविद्यालय के लाइब्रेरी में बहुत अच्छा प्रयोग मुझे देखने को मिला। जो बच्चे महंगी किताबें नहीं खरीद सकतें वो सिर्फ बार कोर्ड स्कैन कर महंगी किताब पढ़ सकते हैं। यह प्रयोग हमारे जिले के लिए अतुलनीय है, इसका फायदा सभी बच्चों को मिलना चाहिए। बैठक में समिति के सदस्य देवी सिंह चौहान, सलीम रजा उस्मानी, जितेंद्र चौधरी, गजलु पोड़ियाम, राकेश कर्मा, आसिफ रजा, राकेश मंडावी समेत अन्य शिक्षक मौजूद थे।
असीम पाल ब्यूरोदंतेवाड़ा