गणेश नगर मे जन जन तक पहुंचा उपचार लाभार्थी हुए दो करोड़ से पार

अयान न्यूज मनीष पाल की रिपोर्ट। गणेश नगर मे जन जन तक पहुंचा उपचार लाभार्थी हुए दो करोड़ से पार ।


मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की स्लम स्वास्थ्य योजना प्रदेश के साथ साथ छोटे-छोटे समस्त वार्डों में स्लम स्वास्थ्य योजना के तहत मोबाइल यूनिट के माध्यम से आम जनों का तक स्वास्थ चिकित्सा का लाभ पहुंच रहा है इस योजना से अंतिम व्यक्ति भी लाभान्वित हो रहे हैं इसी कड़ी में गणेश नगर वार्ड क्रमांक 46 में चल रहे मुख्यमंत्री शहरी स्लम स्वास्थ्य योजना मोबाइल यूनिट के माध्यम से लोगों का आम जनों का स्वास्थ्य परीक्षण एवं दवाओं का वितरण निशुल्क किया जा रहा है स्वास्थ्य संबंधित समस्त सुविधाएं प्रदाय की जा रही है वार्ड पार्षद इब्राहिम खान अब्दुल स्वयं पहुंचकर निरीक्षण करते हुए एवं आम जनों को मिलने वाली समस्त स्वास्थ्य सुविधाओं को चिकित्सकों को परामर्श करने हेतु सलाह दिए जिससे वार्ड के आम जन सरकार की योजनाओं से लाभान्वित हो सके। अब्दुल खान हमेशा अपने वार्ड वासियो के लिए लगे रहते है स्वास्थ्य शिविर भी लगवाते रहते है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *