*गौ पालन नही करने वाले किसानों की राशन कार्ड से राशन सामग्री व लेम्प्स से खाद ऋण से वंचित करने की कांकेर कलेक्टर और गौ सेवा आयोग से कि जायेगी मांग………… गणेश तिवारी*

*गौ पालन नही करने वाले किसानों की राशन कार्ड से राशन सामग्री व लेम्प्स से खाद ऋण से वंचित करने की कांकेर कलेक्टर और गौ सेवा आयोग से कि जायेगी मांग………… गणेश तिवारी*


*चारामा विकास खण्ड के गांव गांव में सरपंच पटेल द्वारा चरवाहे कि व्यवस्था नहीं करने से अपने पालतू जानवरों को कटनी में बेचने के लिये किसान हो रहे हैं मजबूर*
*कांकेर* राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव मीडिया प्रभारी, प्रवक्ता वा छत्तीसगढ़ किसान कांग्रेस के प्रदेश महासचिव ने मिडिया को बताया छत्तीसगढ़ कांग्रेस कि सरकार किसानों की हितैषी सरकार है एक तरफ छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा किसानों के लिए नयी नयी योजना क्रियान्वित करके ला रही है, दूसरे तरफ जिन किसानों के लिए योजनाएं लाई जा रही है ,वह किसान काफी लापरवाह होते नजर आ रहे, गौ संरक्षण के लिए छत्तीसगढ़ सरकार किसानों के लिए क्या नहीं कर रही है, चारामा विकास खण्ड के सरपंच व ग्राम पटेल द्वारा पशु चाराने वाले की व्यवस्था नहीं करने, रवि फसल के पैरा को जला दिया जाता है , गांव गांव चारागाह की जगह लोगों के द्वारा काबीज रहा है , इसलिए गांव में देखा जाए तो गैय्या (पशुओं )को पालन करने वाले पालना छोड़कर मवेशियों को कोचियों को बेच रहे हैं, कोचियों के द्वारा पशुओं किसानों से कम दाम खरीद कर पशुओं को कटनियो में बेचा जा रहा है।, यह देश शुरू से हिन्दूओ की रही है, यहां गौमाता को भगवान का दर्जा दिया जाता था, पहले लोग अपने घरों को गाय के गोबर से लिपते थे आज आधुनिकरण के युग में लोग पुरानी परम्पराओं वा पुरानी परिवेश को लोग भूलते जा रहे हैं, कांकेर जिला के माननीय कलेक्टर महोदय वा‌ गौ सेवा आयोग माननीय अध्यक्ष जी को पत्र लिखकर मांग करूंगा कि जिनके घर गौपालन नहीं करते हैं ऐसे व्यक्तियों की राशन कार्ड, व लेम्प्स में किसानों को खाद वा ,ऋण देने से वंचित करने के लिए,व जो किसान अपने खेतों के पैरा को‌ जलाते है उनके ऊपर कठोर से कठोर कार्यवाही करने का नियम बनाये। इस गम्भीर विषय में माननीय आयोग सदस्य श्री नरेंद्र यादव को‌ भी ध्यान देने की आवश्यकता चारामा विकास खण्ड के आस पास गांव में यह देखने को‌ मिल रहा है, ऐसे ग्राम पंचायत के गांव को चिन्हांकित करके कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत चारामा को सरपंच ग्राम पटेलों व ग्राम प्रमुखों कि मीटिंग बुलाकर ध्यान देने की आवश्यकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *