*समय सीमा की बैठक नए शैक्षणिक सत्र की तैयारियां, छात्रों के लिए प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए बेहतर रणनीति, मौसमी बीमारियों के रोकथाम के संबंध में कलेक्टर ने दिए निर्देश*

अयान न्यूज दंतेवाड़ा से

असीम पाल

*समय सीमा की बैठक**नए शैक्षणिक सत्र की तैयारियां, छात्रों के लिए प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए बेहतर रणनीति, मौसमी बीमारियों के रोकथाम के संबंध में कलेक्टर ने दिए निर्देश* दंतेवाड़ा, 27 जून 2023। कलेक्टर श्री विनीत नंदनवार की अध्यक्षता में साप्ताहिक समय-सीमा की बैठक डंकिनी सभाकक्ष में संपन्न हुई। कलेक्टर श्री नंदनवार ने समय-सीमा के बैठक में प्रारंभ हो रहे शैक्षणिक सत्र-2023-24 को ध्यान में रखते हुए तैयारियों के संबंध में निर्देश देते हुए कहा कि विगत वर्ष की भांति इस वर्ष भी छात्रों के जाति प्रमाण-पत्र बनाने के कार्य को प्राथमिकता देते हुए शत प्रतिशत स्थिति में लाना है। उन्होंने शिक्षा सत्र के लिए रणनीति तैयार कर शिक्षा के क्षेत्र में विशेष रूप से फोकस करने के निर्देश देते हुए कहा कि लर्निंग आउटकम के तहत जिले के सभी स्कूलों में शिक्षा के क्षेत्र में गुणवत्तापूर्ण सुधार लाने के कार्ययोजना तैयार करें। साथ ही उन्होंने कहा कि अंग्रेजी की पाठशाला इस सत्र में जल्द ही प्रारंभ किया जाए जिससे बच्चों की शिक्षा स्तर पर बेहतर परिणाम मिल सकें। इसके अलावा कलेक्टर ने नवोदय विद्यालय हेतु चयनित छात्रों एवं विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं जैसे- नीट, जेईई में उत्तीर्ण छात्रों की जानकारी देते हुए कहा कि प्रशासन द्वारा संचालित छू-लो आसमान, नन्हे परिन्दे संस्थानों कोचिंग केन्द्रों के प्रयासों से पिछले वर्ष की तुलना में इस वर्ष अधिक छात्र उत्तीर्ण हुए है। इस प्रदर्शन को जारी रखते हुए संबंधित विभागों का यह प्रयास होना चाहिए कि आने वाले वर्षों में जिले से इसी प्रकार और भी अधिक छात्र प्रतिष्ठित परीक्षाओं में अपेक्षानुरूप बेहतर प्रदर्शन करें। इसके लिए एक स्पष्ट रणनीति बनाने पर जोर देते हुए उन्होंने कहा कि प्रतियोगी परीक्षाओं के सिलेबस अनुसार बच्चों को पढ़ाया जाए इसके अलावा छात्रों का समय-समय पर परीक्षा लिया जाना, कोर्स को समय-सीमा में पूरा करने, रिवीजन करवाना जैसी रणनीति पर अमल किया जाना सुनिश्चित करें। इसके साथ ही उन्होंने प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए नवागुरूकुल के माध्यम से चलाये जा रहे, चयन प्रक्रिया सेमिनार आयोजन की प्रगति के विषय में भी जानकारी चाही। इसके साथ ही बैठक में कलेक्टर श्री नंदनवार ने कहा कि दंतेवाड़ा जिला एक जैविक जिला के रूप में जाना जाता है और इस जिले में रासायनिक उर्वरकों व कीटनाशकों की बिक्री के विरूद्ध लगातार कार्यवाही करें और जो दुकानदार केमिकल फर्टिलाइजर बेचता है तो उसके ऊपर नियमानुसार प्रतिबंध लगाये। जिले को प्लास्टिक मुक्त करने हेतु चलाये जा रहे अभियान की भी समीक्षा करते हुए अधिकारियों से कहा कि इसके लिए संबंधित विभाग लगातार कार्यवाही करना सुनिश्चित करें, जिससे लोगों में जागरूकता आये और वे अमानक प्लास्टिक का उपयोग कम करें। इसके साथ ही उन्होंने मिलेट मिशन योजना के तहत कोदो, कुटकी, रागी फसलों का जिक्र करते हुए कहा कि कलस्टर क्षेत्रों में इन्हें प्राथमिकता दिया जाए। इसके पश्चात बैठक में कलेक्टर ने वर्षाजनित मौसमी बीमारियों की रोकथाम हेतु पूर्व से ही समस्त तैयारियां सुनिश्चित करने का निर्देश देते हुए कहा कि मौसम को देखते हुए पर्याप्त मात्रा में स्वास्थ्य केन्द्र, उप स्वास्थ्य केन्द्रों में दवाइयों के भंडारण पर विशेष ध्यान रखें। भारत सरकार द्वारा बच्चों को मिलने वाले छात्रवृति के विषय मं् चर्चा करते हुए कहा कि बच्चों का जाति प्रमाण-पत्र, आय प्रमाण-पत्र, निवास प्रमाण-पत्र, आधार कार्ड एवं बैंक पासबुक समय-सीमा में पूर्ण करें ताकि कोई बच्चा छात्रवृत्ति से वंचित ना हो। इसके साथ ही कलेक्टर ने दिव्यांगों को दिए जाने वाले प्रमाण-पत्र की समीक्षा करते हुए कहा कि इस हेतु लगाये जा रहें दिव्यांग शिविर में दिव्यांग हितग्राहियों को ही इससे लाभान्वित करें ताकि हितग्राही दिव्यांग प्रमाण-पत्र बनाने के लिए इधर-उधर न भटकें और साथ ही दिव्यांग का मेडिकल सर्टिफिकेट पात्र दिव्यांगजनों को मिल सकें। इसके अलावा उन्होंने कहा कि ऑफिसों में समय के अनुसार उपस्थिति की लगातार मॉनिटरिंग करते रहें ताकि सभी अधिकारी-कर्मचारी अपने कर्तव्य स्थल पर समय पर उपस्थित होंवे। बैठक के अंत में कलेक्टर ने सभी विभागों की समय-सीमा के लंबित प्रकरणों की समीक्षा करते हुए जल्द पूर्ण करने के निर्देश दिए। बैठक में पुलिस अधीक्षक श्री गौरव राय, जिला पंचायत सीईओ श्री कुमार बिश्वरंजन सहित सभी विभागों के विभाग प्रमुख उपस्थित थे। *कलेक्टर ने जनदर्शन में ग्रामीणों की समस्याएं सुनकर निराकरण के दिए निर्देश*कलेक्टर श्री विनीत नंदनवार ने आज कलेक्ट्रेट कार्यालय में जनदर्शन के माध्यम से आम नागरिकों की समस्याओं पर सुनवाई करते हुए संबंधित विभाग प्रमुख को आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश समय-सीमा बैठक में दिए।
असीम पाल ब्यूरोदंतेवाड़ा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *