दंतेवाड़ा जिले में 26 जून 2023 को हर्षोल्लास के साथ मनाया गया शाला प्रवेशोत्सव छात्रों को हुआ निःशुल्क पाठ्यपुस्तक, गणवेश, सायकल का वितरण

अयान न्यूज दंतेवाड़ा से

असीम पाल

*दंतेवाड़ा जिले में 26 जून 2023 को हर्षोल्लास के साथ मनाया गया शाला प्रवेशोत्सव**छात्रों को हुआ निःशुल्क पाठ्यपुस्तक, गणवेश, सायकल का वितरण* दंतेवाड़ा, 27 जून 2023। 26 जून 2023 से जिला दंतेवाड़ा के समस्त शैक्षणिक संस्थाओं में शाला प्रवेशोत्सव के माध्यम से शाला का संचालन प्रारंभ कर दिया गया है। ज्ञात हो कि राज्य के समस्त शालाएं 16 जून 2023 से संचालन प्रारंभ होनी थी किंतु भीषण गर्मी के चलते नौनिहालों का ख्याल रखते हुए माननीय मुख्यमंत्री जी के द्वारा समस्त शालाओं को 26 जून से प्रारंभ करने निर्देशित किया था। राज्य परियोजना कार्यालय समग्र शिक्षा छत्तीसगढ़ के निर्देशानुसार शाला प्रवेशोत्सव को यादगार बनाने के लिए उत्सव की भांति शाला प्रवेशोत्सव मनाया गया।कलेक्टर श्री विनीत नंदनवार के मार्गदर्शन में जिले के समस्त शैक्षणिक संस्थाओं में 26 जून 2023 को शाला प्रवेश उत्सव का आयोजन किया गया। इस अवसर पर सभी नवप्रवेशी छात्र- छात्राओं को तिलक लगाकर शाला प्रवेश कराया गया। इस अवसर पर स्थानीय जनप्रतिनिधियों एवं शाला प्रबंधन समिति के माध्यम से छात्र-छात्राओं को निःशुल्क पाठ्यपुस्तक गणवेश, सायकल का भी वितरण किया गया । ज्ञात हो कि शासन के निर्देशों का पालन किये जाने हेतु कलेक्टर विनीत नंदनवार द्वारा शाला संचालन प्रारंभ के पूर्व जिले के समस्त खण्ड शिक्षा अधिकारी, सहायक खण्ड शिक्षा अधिकारी, खण्ड स्त्रोत समन्वयक, प्राचार्य, संकुल समन्वयकों के बैठक आयोजित कर शाला प्रवेश उत्सव का व्यापक प्रचार-प्रसार करते हुए भव्य रूप से मनाते हुए शाला प्रवेश के दिन ही नवप्रवेशित समस्त छात्र-छात्राओं को शासन के सभी योजनाओं का लाभ दिलाने निर्देशित किया गया था। कलेक्टर के निर्देश के परिपालन में 26 जून 2023 को बहुत ही व्यापक तौर पर सभी शालाओं में शाला प्रवेश उत्सव का आयोजन कर बच्चों को सभी योजनाओं का लाभ दिलाया गया।
असीम पाल ब्यूरोदंतेवाड़ा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *