अयान न्यूज मनीष पाल की रिपोर्ट। बोड़सरा मेलास्थल मे समुदायिक भवन निर्माण व सौंदर्यीकरण हेतू ज्ञापन दिया गया। बिल्हा विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत नगर पंचायत बिल्हा के शास. अग्रेसन कॉलेज मे आयोजित संत शिरोमणि बाबा गुरु घासीदास जी के जयंती के अवसर पर 19 दिसम्बर 2022 को पधारे मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के द्वारा बिलासपुर कृषि उपज मंडी अध्यक्ष व क्षेत्रीय छाया विधायक राजेन्द्र शुक्ला सहित सतनामी समाज के मांग पर बोड़सरा मेलास्थल मे समुदायिक भवन निर्माण व सौंद्रीयकरण हेतु 1 करोड़ रुपये एवं बिल्हा व पत्थरखान स्थित सतनाम गुरुद्वारा के लिए 30 – 30 लाख की घोषणा किये थे जिसमे बिल्हा व पत्थरखान की राशि आ चुकी है व बोडसरा मेलास्थल के लिए घोषित थे जो की तकनिकी कारणों के वजह से अभी तक लंबित था, जिसे आज राजेन्द्र शुक्ला ने सतनामी समाज के जनप्रतिनिधि व वरिष्ठ जनो के साथ बिलासपुर कलेक्टर महोदय जी से मुलाक़ात कर जल्द ही विकास कार्य हेतु राशि का भुगतान करने हेतु निवेदन किये जिससे निर्माण कार्य व सौंद्रियकरण का शुरुवात हो सके, इसपर
इस दौरान पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष विनोद दिवाकर, जनपद सदस्य प्रतिनिधि व मंडी सदस्य अमर टंडन, जनपद सदस्य प्रतिनिधि हजारी भारद्वाज, राज्य बीज प्रमाणिकरण संस्था सदस्य ब्रजेश शर्मा, पूर्व सरपंच भैरव चतुर्वेदी, लच्छू बंजारे, मोहित आगरे, लाला मनहर, पार्षद प्रीतम बांधे, ज्वाला प्रसाद भारद्वाज, मोतीलाल पाटले, अमृत सोनवानी, आनंदी सोंचे सहित भारी संख्या मे सतनामी समाज के लोग उपस्थित रहे।

