बिल्हा की दीवारों पर नही,बिल्हवासियो के दिल में बसते है राजेन्द्र शुक्ला

अयान न्यूज मनीष पाल की रिपोर्ट। *बिल्हा की दीवारों पर नही,बिल्हवासियो के दिल में बसते है राजेन्द्र शुक्ला* – बिलासपुर जैसा की हम सभी जानते है अब विधानसभा चुनाव नजदीक आ गया है तो हर क्षेत्र की तरह बिल्हा विधानसभा क्षेत्र में भी टिकिट मांगने वाले नेताओं की भीड़ सक्रिय हो चुकी है । हमारा एक एक वोट कीमती होता है तो हमें किसी भी नेता को अपना नेता बनाने से पहले यह जरूर सोचना है,कि ये लोग पिछले 4 सालों में कहाँ थे,क्या किसी ने क्षेत्र की समस्या पर ध्यान दिया, क्या किसी ने आम जनता की मदद की,क्या किसी ने क्षेत्र का सतत दौरा किया? आज टिकिट पाने के लिए ये लोग़ फिर से घूमना और हमसे सम्पर्क करना तथा समाज के नाम पर जुड़ना शुरू कर रहे है पर जब हम समस्या में थे तब ये नेता और समाज के लोग कहाँ थे ? हम सबको यह सोचना है की जब हम किसी नेता के घर गए तब किस नेता ने पहली मुलाक़ात में ही हमारी समस्या का हल किया वो भी बिना किसी स्वार्थ के। जब इन सारी बातों का आकलन किया जाता है तो पुरे बिल्हा में केवल एक ही नाम सबके जुबान पर आता है वो है राजेंद्र शुक्ला जिसने ना दिन देखा ना रात और लगातार जनता के बीच रहकर उनकी हर छोटी बड़ी समस्या का समाधान किया। रोज 10 बजे अपने कार्यालय में जनता दरबार लगाकर आने वाले हर एक व्यक्ति के समस्या को हल किया और यह कभी नहीं देखा की वह व्यक्ति कौन सी पार्टी का है और कौन से समाज का है उन्होंने सिर्फ ये देखा की यह व्यक्ति बिल्हा विधानसभा का है । विधायक ना होते हुए भी पुरे बिल्हा विधानसभा में करोड़ो का काम लेकर आये,क्षेत्र के लोगो का व्यक्तिगत मदद किया , क्षेत्र के लोगो के सुख और दुख दोनों में साथ खडे रहे,अब फिर से मौका आया है जब हम एक योग्य व्यक्ति को अपना मुखिया चुन सकते है और अपने विधानसभा के विकास का हिस्सा बन सकते है। साथियों हमें किसी के बहकावे और प्रलोभन में न आकर सही व्यक्ति का चयन करना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *