अयान न्यूज. असीम पाल
दंतेवाड़ा
*अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस**हमारे शरीर को हमेशा स्वस्थ रखने में सहायता करता है योग- कलेक्टर**इंडोर स्टेडियम में किया गया सामूहिक योग का प्रदर्शन*दंतेवाड़ा, 21 जून 2023। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर दंतेवाड़ा जिले में स्थित इंडोर स्टेडियम में सामूहिक योग का प्रदर्शन किया गया। इसके साथ ही विभिन्न स्थानों पर सामूहिक योग प्रदर्शन किया गया। आज नवम अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर दंतेवाड़ा जिले के इंडोर स्टेडियम में कलेक्टर एवं जनप्रतिनिधियों ने माँ दंतेश्वरी एवं छत्तीसगढ़ महतारी के छायाचित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलित कर जिला स्तरीय योग कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती पायल गुप्ता, जनपद अध्यक्ष श्रीमती सुनीता भास्कर, जनपद उपाध्यक्ष श्री शिव दयाल नागेश, जिला पंचायत सदस्य श्री रामू राम नेताम, जनप्रतिनिधिगण, पुलिस अधीक्षक श्री गौरव राय, अपर कलेक्टर श्री संजय कन्नौजे, संयुक्त कलेक्टर श्री सुरेंद्र ठाकुर सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे। जिले से योग चिकित्सक योग डॉ संतोष बर्मन आयुष विभाग एवं योग प्रशिक्षको के द्वारा योगाभ्यास कराया गया। आज के सामूहिक योग कार्यक्रम में बच्चों, युवाओं सभी लोगों ने उत्साहपूर्वक विभिन्न प्रकार के आसनों का अभ्यास एवं प्राणायाम कर, नियमित योग के लिए प्रेरित करते हुए सभी को स्वस्थ रहने का संदेश दिया। इस वर्ष एक विश्व एक स्वास्थ्य की थीम पर सभी लोगों ने उत्साह एवं नई ऊर्जा के साथ योग किया। योग की आसान संक्रियाओं को करने के साथ ही लोगों ने योग के महत्व भी जाना।योग अपने शरीर को स्वस्थ रखने का सबसे अच्छा माध्यम है। योग से नई शक्ति का संचार होता है। जिससे कार्यक्षमता बढ़ती है। अब नई पीढ़ी भी योग से जुड़े रहे है। और बड़े उत्साह से योग सीख रहे हैं। उपस्थित सभी लोगों ने विश्व योग दिवस के उपलक्ष्य में अपने दैनिक दिनचर्या में योग क्रिया को अनिवार्य क्रिया के रूप सम्मिलित करने संकल्प लिया कलेक्टर श्री विनीत नंदनवार ने सभी को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की बधाई एवं शुभकामनाएं दी। उन्होंने संबोधित करते हुए कहा कि किसी न किसी फॉर्म में योग करना चाहिए योग के फायदे की वजह से इसे अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के रूप में पहचान मिली है कई तरह के रोगों को योग के माध्यम से ठीक किया जा सकता है उन्होंने स्वामी विवेकानंद को याद करते हुए उनके बातो से अवगत कराते हुए कहा कि सभी अपने जीवन में प्रतिदिन योग , व्यायाम के लिए 1 घंटा अवश्य निकालें। इसी प्रकार यदि हम योग करें ध्यान व प्राणायाम को अपने नियमित दिनचर्या में सम्मिलित कर लें तो हमारा शरीर हमेशा स्वस्थ रखने व मन को मस्त रखने में सहायता करेगा। उन्होंने कहा कि योग अभ्यास के साथ ही संतुलित पौष्टिक आहार का भी सेवन करें। इस अवसर पर जनप्रतिनिधियों ने भी योग दिवस की शुभकामनाएं दी। उल्लेखनीय है कि सबसे पहला अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 21 जून 2015 में मनाया गया। जिसके बाद प्रत्येक वर्ष 21 जून को विश्व स्तर पर योग दिवस मनाया जाता है। आज जिला स्तरीय कार्यक्रम में लगभग 500 लोग शामिल हुए। जिसमे जनप्रतिनिधियों के साथ अधिकारी, कर्मचारीगण, स्कूली बच्चों के साथ उनके अभिभावकों ने भी इस समारोह में बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया। योग प्रशिक्षक डॉ. संतोष कुमार बर्मन ने प्रार्थना, ताड़ासन, वृक्षासन, पादहस्तासन, अर्ध चक्रासन, त्रिकोणासन, भ्रदासन, मरीच्यासन अन्य योग भ्रामरी प्राणायाम एवं ध्यान का अभ्यास कराया।