लोकतंत्र एवं एकता की दीवार जिला प्रशासन मतदाता जागरूकता कार्यक्रम से जुड़कर विभन्न संस्थाओं द्वारा धमतरी में शत प्रतिशत मतदान के लिए मतदाता जागरूकता कार्यक्रम चलाया जा रहा

लोकतंत्र एवं एकता की दीवार

************************जिला प्रशासन मतदाता जागरूकता कार्यक्रम से जुड़कर विभन्न संस्थाओं द्वारा धमतरी में शत प्रतिशत मतदान के लिए मतदाता जागरूकता कार्यक्रम चलाया जा रहा है जिसके अंतर्गत कृति फाइन आर्ट्स के नव कलाकारों पेंटिंग के माध्यम से लोकतंत्र एवं एकता की दीवार, स्लोगन, महेंदी,रंगोली आदि के माध्यम से मतदाता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन हुआ। शामिल छात्र और छात्राएं हाथों में पोस्टर लिए क्षेत्र के लोगों को लोकतंत्र के महापर्व में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए प्रेरित करते जा रहे थे, विद्यार्थी नर हो या नारी, मतदान है सबकी जिम्मेदारी, सारे काम छोड़ दो सबसे पहले वोट दो, घर-घर साक्षरता लाएंगे , सबसे वोट दिलवाएंगे, देश तरक्की तभी करेगा, हर वोटर जब वोट करेगा, जागो-जागो हे मतदाता, तुम भारत के भाग्य विधाता आदि नारे लगाते जा रहे थे ,
ग्रीन आर्मी संस्था के सदस्यों श्रमिकों को पौधा भेट कर मतदान करने के लिए प्रेरित किया ।
सीईओ जिला पंचायत श्रीमती रोक्तिमा यादव ने कहा कि लोकतंत्र की सुरक्षा हेतु अपनी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी का निर्वहन करते हुए शत् प्रतिशत मतदान सुनिश्चित करें और इसका भी ध्यान रखें कि हमारा मतदान जाति, वर्ग, धर्म, मजहब, संप्रदाय, भाषा, क्षेत्र से ऊपर उठकर राष्ट्र उत्थान में हो, पूर्ण निष्पक्ष हो।
कृति फाइन आर्ट्स स्कूल की संचालिका जानकी गुप्ता ने कहा कि माता-पिता को जागरूक करने का एक माध्यम बच्चे भी है। विद्यालयों में मतदाता जागरूकता अभियान का एक उद्देश्य यह भी है कि बच्चों के माध्यम से उनके माता-पिता व घर के अन्य सदस्यों को अपने मतदान करने के लिए प्रेरित किया जाए। बच्चे चुनाव के प्रति अपने घर व आसपास में एक सकारात्मक वातावरण तैयार करने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं।
नव कलाकारों मान्या मुंजवानी,शर्वी जैन, शारव जैन, साक्षी जैन,येयांश नाग,आराध्या साहू,हर्षित साहू, लक्की पाटीकर, लवीश मुंजवानी, नव्या बरडिया, मौलिका साहू,भवी राखेचा, मोक्षा राखेचा,पूर्वी राखेचा, समृद्धि गुप्ता ,कान्हा नाग,हिमांशी नाग, स्नेहाशीष पाटीकार,देवांशू गुप्ता,लावण्या ध्रुव ,युक्ति ध्रुव,विभूति साहू ,संस्कृति गुप्ता ,श्रेयांश चंद्राकर ,अर्ध साहेब,आदि साहेब ,ओम अग्रवाल ,समकित जैन, परी जैन ,यशस्वी साहू, जयज साहू ,वियान गोयल ,तनिषा गोयल आदि ने कार्यक्रम में प्रतिभाग किया ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *