कलारपारा वासियों को सुलोचना की पहल से मिला बैंड-बाजा

अयान न्यूज

असीम पाल दंतेवाड़ा

*कलारपारा वासियों को सुलोचना की पहल से मिला बैंड-बाजा*
*युवाओं में खुशी की लहर, जिपं सदस्य सुलोचना का माना आभार*
*दंतेवाड़ा।* जिला पंचायत सदस्य सुलोचना कर्मा ने गीदम विकासखंड के ग्राम पंचायत बांगापाल स्थित कलार पारा वासियों को बड़ी सौगात दी है। दरअसल कलार पारा वासी जिपं सदस्य सुलोचना से मुलाकात कर रोजगार हेतु बैंड बाजा की बाजा की मांग की थी, जिस पर सुलोचना ने अमल करते हुए युवाओं को आज बैंड बाजा प्रदाय किया। बैंड बाजा मिलने से युवा काफी खुश नजर आए उन्होंने जिपं सदस्य सुलोचना काआभार माना। इस मौके पर सुलोचना ने कहा कि युवाओं की टीम को बधाई अब वह रोजगार के रास्ते में नए कदम बढ़ा रहे हैं। हर हाथ रोजगार का सपना लेकर ही हमारी सरकार सभी योजनाओं का क्रियान्वयन कर रही है, जिसमें वह लगातार सफल हो रही है। सुलोचना ने आगे कहा कि युवाओं अब आगे आकर शासन की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुँचाना है। अंत में सुलोचना ने गांव के अन्य समस्याओं से रूबरू होकर जल्द ही निराकरण का भरोसा दिलाया। इस दौरान महिला कांग्रेस जिला अध्यक्ष श्रीमती इंदिरा शर्मा, विधायक प्रतिनिधि वीर कुमार, उपसरपंच भागीरति कड़ियारी एवं युवा साथी समेत महिला समूह बड़ी संख्या में उपस्थित थे।
असीम पाल ब्यूरोदंतेवाड़ा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *