माना ब्लॉक अध्यक्ष नवनीत नन्दे ने भटगांव में किया जनसंपर्क। नवनीत नन्दे के नेतृत्व में शामिल हुए कई लोग

**माना ब्लॉक अध्यक्ष नवनीत नन्दे ने भटगांव में किया जनसंपर्क। नवनीत नन्दे के नेतृत्व में शामिल हुए कई लोग*।*माना ब्लॉक अध्यक्ष नवनीत नन्दे ने आज 17 जून 2023 को प्रातः 8 बजे से भटगांव क्षेत्र में जनसंपर्क किया। श्री नन्दे ने वहां उपस्थित जनसमुदाय से क्षेत्र की समस्याओं के बारे में जानकारी ली। उपस्थित जन समुदाय ने कांग्रेस और भारतीय जनता पार्टी की पुरानी सरकार की आलोचना की और कहा कि यहां पर कांग्रेस और बीजेपी की सरकारों ने विकास के नाम पर कुछ भी नहीं किया है। इस क्षेत्र में कोई भी जनप्रतिनिधि भी यहां जनता की सुध लेने के लिए नहीं आता है। श्री नंदे ने दिल्ली और पंजाब में किए जा रहे आम आदमी पार्टी की सरकार के विकास के कार्यों की जानकारी दी और और कहा कि इस बार एक मौका आप आम आदमी पार्टी को दे, जिससे दिल्ली और पंजाब मॉडल को हम छत्तीसगढ़ में भी लागू कर सकें। साथ ही 2 जुलाई को बिलासपुर में होने वाली महारैली में अधिक से अधिक संख्या में लोगों को चलने के लिए आमंत्रित किया क्षेत्र मैं महारैली का निमंत्रण पत्र भी लोगों में वितरित किया । भटगांव क्षेत्र के लोगों ने आम आदमी पार्टी को पूर्ण समर्थन देने का आश्वासन दिया । आज इस जनसंपर्क अभियान में नवनीत नन्दे के साथ रायपुर जिला उपाध्यक्ष एवं रायपुर ग्रामीण प्रभारी तरुण वैद्य एवं मोवा ब्लॉक अध्यक्ष के एस नायडू शामिल थे*।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *