* *ब्लॉक अध्यक्ष सेजबहार आदित्य मिश्रा ने डोमा में किया जनसंपर्क। वार्ड और मोहल्ला अध्यक्ष भी बनाए*ब्लॉक अध्यक्ष सेजबहार श्री आदित्य मिश्रा ने आज 16 जून 2023 को प्रातः 8 बजे से डोमा क्षेत्र में जनसंपर्क किया और वहां पर जुझारू टीम का भी गठन किया। डोमा क्षेत्र के लोगों ने आम आदमी पार्टी को पूर्ण समर्थन देने का आश्वासन दिया । जनसम्पर्क के दौरान वहां के नागरिकों से 02 जुलाई को बिलासपुर में होने जा रही महारैली में अधिक से अधिक सख्या में शामिल होने का निमंत्रण भी दिया। आज इस जनसंपर्क अभियान में आदित्य मिश्रा के साथ मोवा ब्लॉक के अध्यक्ष के एस नायडू, सर्किल अध्यक्ष पन्ना डहरिया, रवि निषाद, यशवंत शामिल थे।
ब्लॉक अध्यक्ष सेजबहार आदित्य मिश्रा ने डोमा में किया जनसंपर्क। वार्ड और मोहल्ला अध्यक्ष भी बनाए

