धमतरी :- वन्य प्राणी चीतल का अवैध रूप से शिकार करने के मामले में वन विभाग ने कार्रवाई की जिसमे 10 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मामला वन परिक्षेत्र केरेंगांव के ग्राम कांटाकुरीर्डीह अंतर्गत क्षेत्र का है।
आरोपियों से जप्ती मे तीर-धनुष बरामद किया गया है, 3 धनुष और 4 तीर जब्त किए गए। जानकारी के अनुसार, जंगल से विचरण करते हुए कांटाकुरीर्डीह के स्कूल परिसर के पास पहुंचे चीतल का ग्रामीणों ने मिलकर शिकार किया। धमतरी डीएफओ को मामले की जानकारी मिलते हुए सर्च वारंट जारी कर धमतरी डीएफओ मयंक पाण्डेय के मार्गदर्शन व धमतरी एसडीओ टीआर वर्मा के निर्देशन में परिक्षेत्र अधिकारी केरेंगांव के नेतृत्व में भरत लाल वर्मा और उनकी टीम ने सर्चिंग कर चीतल के अवैध शिकार करने पर 10 आरोपियों को पकड़ने के बाद जेल भेज दिया।
आरोपियों पर 1487 / 13 वन्य प्राणी सरक्षण अधिनियम 1972 की धारा 9 व 50 एवं 51, 52 के तहत कार्रवाई की गई।

