रायपुर,प्रदेश सरकार की योजनाओं से महिलाएं आत्मनिर्भर बनी – अनिता योगेंद्र शर्मा

मनोज शुक्ला की रिपोर्ट:-


रायपुर,प्रदेश सरकार की योजनाओं से महिलाएं आत्मनिर्भर बनी – अनिता योगेंद्र शर्मा
छत्तीसगढ़ आजीविका मिशन विहान के वार्षिक अधिवेशन में शामिल हुई विधायक अनिता योगेंद्र शर्मा

रायपुर। छत्तीसगढ़ आजीविका मिशन विहान के अंतर्गत आज ग्राम पंचायत बंगोली में छत्तीसगढ़ महतारी कलस्टर संगठन के वार्षिक आमसभा संपन्न हुआ।इस कार्यक्रम में बिहान समूह के समस्त कलस्टर के महिलाओं ने अपने कार्यों और उपलब्धियों को प्रस्तुत किया और आगामी कार्य योजना बनाई और इस इस अवसर में विधायक अनिता योगेन्द्र शर्मा का महिला समूह के द्वारा भव्य स्वागत किया और महिलाओं ने विधायक अनिता योगेन्द्र शर्मा आभार जताया और महिला संगठनों को उनके उत्कृष्ट कार्यों के लिए उन्हें प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस कार्यक्रम की मुख्य अतिथि विधायक अनिता योगेंद्र शर्मा ने कहा लगातार हमारी सरकार के द्वारा महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए योजनाए चल रही है आज प्रदेश भर में महिलाओं को रोजगार के अवसर मिल रहे हैं जिससे महिलाएं आत्मनिर्भर बनी है और विहान के माध्यम से महिलाएं आज कई उत्पाद बना रही हैं जिसका उपयोग प्रदेश भर मे हो रहा गांव गांव की महिलाएं स्वावलंबी बनी है।आज कार्यक्रम मे मुख्य रूप से जिला पंचायत अध्यक्ष डोमेश्वरी वर्मा,जनपद पंचायत अध्यक्ष सुमन नायक, महिला ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष सरोजनी वर्मा, किरण सिंह ठाकुर ,झुकू बांधे, खिलू साहू,हिमांशु वर्मा, कुबेर हनुमंता, मनोज वर्मा, द्वारिका साहू ,कल्याणी टंडन, रवि वर्मा, दीपक वर्मा, मनोज वर्मा, खूबी डहरिया, सहित अन्य विभागीय अधिकारी और कर्मचारी सहित भारी संख्या में समूह की महिलाएं उपस्थित रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *