अयान न्यूज मनीष पाल की रिपोर्ट। कार्यालय उन्नत शिक्षा अध्ययन संस्थान बिलासपुर
विद्याभूषण शर्मा को पीएचडी की उपाधि। बिलासपुर उन्नत शिक्षा अध्ययन संस्थान बिलासपुर के आचार्य विद्याभूषण शर्मा को रावतपुरा सरकार विश्वविद्यालय रायपुर के शिक्षा संकाय के अंतर्गत शोध शीर्षक- “शिक्षकों की सूचना तकनीकी अभिवृत्ति का उनके सृजनात्मकता व शिक्षक प्रभावशीलता पर प्रभाव” विषय में पीएचडी की उपाधि प्रदान की गई है। इन्होंने अपना शोध विश्वविद्यालय के शिक्षा संकाय के शोध पर्यवेक्षक डॉ.संजीत कुमार साहू के निर्देशन व मार्गदर्शन में पूरा किया। इनकी उपलब्धि पर महाविद्यालय की प्राचार्य प्रो. रमाकांति साहू सहित प्राध्यापक मनोज सिंह, डॉ महालक्ष्मी सिंह, डॉ रमणा राव, डॉ छाया शर्मा, श्रीमती अंजना अग्रवाल, डॉ सुदेशना वर्मा, डॉ चन्दना पॉल, डॉ मनीषा वर्मा, डॉ. अजीता मिश्रा, एन.एम. रिजवी, श्रीमती रीमा शर्मा, डॉ. संजय आयदे, श्रीमती प्रीति तिवारी, डॉ. ए. के. पोद्दार, राजेश गौरहा, डॉ सौरभ सक्सेना, डॉ रजनी यादव, डॉ डी.के.जैन, श्रीमती नीला चौधरी, करीम खान, राजकुमारी महेन्द्र, अभिषेक शर्मा, डॉ सलीम जावेद, वंदना रोहिल्ला, डॉ. गीता जायसवाल, पवन पाण्डेय, रश्मि पाण्डेय, सुश्री आशा बनाफर, दुष्यंत चतुर्वेदी, निधि शर्मा, श्रीमती संतोषी फर्वी आदि आचार्य वृंद ने हर्ष व्यक्त करते हुए कहा कि इनका यह शोध शिक्षा के क्षेत्र में सृजनात्मकता के लिए प्रेरणास्पद साबित होगा। इसकी जानकारी महाविद्यालय के आचार्य करीम खान ने दी।

