दुर्ग जिले में समग्र शिक्षा विभाग के द्वारा समर गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा हैं

दुर्ग जिले में समग्र शिक्षा विभाग के द्वारा समर गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा हैं

समर गतिविधि धमधा ब्लॉक

राज्य परियोजना कार्यालय समग्र शिक्षा छत्तीसगढ़ व लैंग्वेज एंड लर्निंग फाउंडेशन द्वारा धमधा ब्लॉक के सभी प्राथमिक विद्यालयों में ग्रीष्मकालीन गतिविधि का आयोजन किया जा रहा है, इसका मुख्य उद्देश्य है, कि सुग्घर पढ़वैय्या कार्यक्रम के अंतर्गत बच्चों की उपलब्धि में सुधार के लिए समुदाय की सहभागिता, साथ ही बच्चों का स्कूल के प्रति जुड़ाव बना रहे इस परिप्रेक्ष्य में समर गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा। इसके अंतर्गत शासकीय प्राथमिक शाला नवीन गोढ़ी में शिक्षक व वॉलंटियर, समुदाय के सदस्य, संकुल अकादमिक समन्वयक श्री राजेंद्र प्रसाद साहू जी LLF के सदस्य की मदद से विद्यालय में सुबह 7.30 से 9.00 तक ग्रीष्मकालीन गतिविधि का आयोजन किया जा रहा, जिसमें बच्चों के साथ खेल गतिविधि, गीत ,कविता, कहानी सुनाना व चर्चा, मिट्टी से सामग्री का निर्माण, स्वतंत्र पठन, चित्र-चार्ट के माध्यम से बच्चों की सीखने सीखने की विभिन्न गतिविधियां कराई जा रही । भाषायी व गणितीय दक्षता के विकास हेतु रोचक गतिविधि बच्चों के साथ की गई जिसमें मुस्कान पुस्तकालय व नींव कार्यक्रम की अभ्यास पुस्तिका का बेहतर उपयोग किया गया ।इस पूरे गतिविधि में शिक्षक ,वॉलंटियर एवं सीएसी और समुदाय के सदस्यों व ब्लॉक शिक्षा अधिकारी श्री डहरिया,बी आर सी श्री महावीर वर्मा abeo श्री बेनी प्रसाद वर्मा एवं नींव कार्यक्रम के जिला प्रबंधक रामरतन मीणा ब्लॉक समन्वयक उत्तरा वर्मा, भूषण सिन्हा की उपस्थिति रही। प्राथमिक शालाओं में बच्चों के साथ में भाषा एवं गणित में करवाई जा रही गतिविधियों को जिला स्तरीय एवं राज्य स्तरीय अधिकारियों के साथ में नियमित रूप से साझा किया जा रहा हैं । जिला स्तर से समग्र शिक्षा से जिला मिशन समन्वयक श्री सुरेंद्र पांडये जी एवं सहायक परियोजना अधिकारी श्री विवेक शर्मा कर नियमित रूप से मार्गदर्शन मिला रहा हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *