राज्य परियोजना कार्यालय समग्र शिक्षा छत्तीसगढ़ छलांग कार्यक्रम के अंतर्गत दुर्ग ब्लॉक के सभी प्राथमिक विद्यालयों में ग्रीष्मकालीन गतिविधि का आयोजन किया गया

समर गतिविधि जिला – दुर्ग (ब्लॉक- दुर्ग)



राज्य परियोजना कार्यालय समग्र शिक्षा छत्तीसगढ़ छलांग कार्यक्रम के अंतर्गत दुर्ग ब्लॉक के सभी प्राथमिक विद्यालयों में ग्रीष्मकालीन गतिविधि का आयोजन किया जा रहा है, इसका मुख्य उद्देश्य है, कि सुग्घर पढ़वैय्या योजना के अंतर्गत बच्चों की उपलब्धि में सुधार के लिए समुदाय की सहभागिता, साथ ही बच्चों का स्कूल के प्रति जुड़ाव बना रहे इस परिप्रेक्ष्य में ग्रीष्मकालीन गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है। इसके अंतर्गत शासकीय प्राथमिक शाला के सभी शिक्षकों के द्वारा व संकुल समन्वयकों के सहयोग से वॉलंटियर, समुदाय के सदस्य के द्वारा विद्यालय में सुबह ग्रीष्मकालीन गतिविधि का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें बच्चों के साथ प्रतिदिन योजनानुसार खेल गतिविधि, गीत ,कविता, कहानी सुनाना व चर्चा, मिट्टी, कागज से खिलौने का निर्माण, स्वतंत्र पठन, चित्र-चार्ट के माध्यम से बच्चों की सीखने सिखाने की विभिन्न गतिविधियां कराई जा रही है । भाषायी व गणितीय दक्षता के विकास हेतु रोचक गतिविधि बच्चों के साथ की गई जिसमें मुस्कान पुस्तकालय व नींव कार्यक्रम की अभ्यास पुस्तिका का बेहतर उपयोग किया गया ।इस पूरे गतिविधि में प्राथमिक शालाओं में बच्चों के साथ में भाषा एवं गणित में करवाई जा रही गतिविधियों को जिला स्तरीय एवं राज्य स्तरीय अधिकारियों के साथ में नियमित रूप से साझा किया जा रहा हैं । नींव कार्यक्रम के सदस्यों के द्वारा नियमित रूप से सहयोग प्रदान किया जा रहा है व समग्र शिक्षा से जिला मिशन समन्वयक श्री सुरेंद्र पाण्डेय जी एवं सहायक परियोजना समन्वयक श्री विवेक शर्मा जी के मार्गदर्शन में समर गतिविधियों का संचालन किया जा रहा हैं ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *