ब्लॉक संगठन प्रभारी सुलोचना कर्मा के प्रयासों से भाजपा छोड़ कांग्रेस में शामिल हुए,

अयान न्यूज भांसी दंतेवाड़ा से

असीम पाल कि रिपोर्ट

कटेकल्याण ब्लॉक के 12 भाजपाई कांग्रेस में शामिल* ब्लॉक संगठन प्रभारी सुलोचना कर्मा के प्रयासों से भाजपा छोड़ कांग्रेस में शामिल हुए,* विधायक देवती कर्मा एवं जिला अध्यक्ष अवधेश गौतम की उपस्थिति में कांग्रेस प्रवेश किए।* दंतेवाड़ा आज दिनाँक 27/05/2023 को कटेकलयाण ब्लॉक के 12 भाजपाई कांग्रेस पार्टी के रिती नीति एवं माननीय मुख्यमंत्री भुपेश बघेल जी की सरकार के योजनाओं एवं क्षेत्रीय विधायक देवती कर्मा जी की कार्यो से प्रभावित होकर आज सभी 12 भाजपाई कांग्रेस पार्टी में प्रवेश किए।* *🛑कटेकलयाण ब्लॉक संगठन प्रभारी सुलोचना कर्मा जी ने बताया कि हमारी कांग्रेस सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं से प्रभावित होकर आज कांग्रेस पार्टी में शामिल हुए । जिला कांग्रेस कार्यालय में विधायक श्रीमती देवती कर्मा जी एवं जिला अध्यक्ष अवधेश गौतम जी ने पार्टी गमछा से स्वागत कर सदस्यता ग्रहण करवाया। जिसमें मुख्य रूप से उपस्थित पीसीसी मेंबर छबिंद्र कर्मा जी, जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष वीरेंद्र गुप्ता जी, जिला महामंत्री मनीष भट्टाचार्य , जिला महामंत्री प्रशासन रीतेश जैन, जिला कांग्रेस अध्यक्ष महिला इंद्रा शर्मा, कटेकल्याण ब्लाक अध्यक्ष जेपी मरकाम , मण्डल अध्यक्ष सुखराम नाग, गीतांजलि कुशवाह, कमलु अतरा एवं सभी नव प्रवेश कार्यकर्त्ता उपस्थित थे,*
असीम पाल ब्यूरोदंतेवाड़ा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *