जानकी गुप्ता बनी तेजस्विनी फाउंडेशन की रायपुर संभाग अध्यक्ष

*जानकी गुप्ता बनी तेजस्विनी फाउंडेशन की रायपुर संभाग अध्यक्ष*



रायपुर। तेजस्विनी फाउंडेशन महिलाओ के लिए महिलाओं के द्वारा महिलाओ के उत्थान के लिए बनाई गई संस्था है जहां वर्ष 2023 के लिए जानकी गुप्ता को रायपुर संभाग अध्यक्ष के पद पर नियुक्त किया गया है।
जानकी ने बताया कि संस्था का मूल उद्देश्य महिलाओ को सम्मान और स्वतंत्रता के साथ अपने जीवन का नेतृत्व करने में सक्षम बनाना है।तेजस्विनी फाउंडेशन महिलाओ के आत्मसम्मान और आत्मविश्वास को जोड़ता है जिससे वो अपनी खुद की एक अलग पहचान बना सके और समाज की भलाई के लिए सार्थक योगदान देने में सक्षम हो पाती हैं। संस्थापक हुमैरा परवीन ,प्रदेश अध्यक्ष अनिता अग्रवाल, प्रभारी हर्षा साहू ने जानकी को शुभकामनाएं देते हुए विश्वास जताया है की वे निरंतर संगठन को मजबूत करने हेतु कार्यरत रहेगी एवं समाज में महिलाओ को आगे बढ़ाने हेतु तत्पर रहेगी। ज्ञात हो की रेखा सिंह बस्तर संभाग अध्यक्ष एवं अनिता अग्रवाल को पुनः प्रदेश अध्यक्ष पद पर नियुक्त किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *