डॉ. सुनील किरण बनाये गए राष्ट्रीय मानवाधिकार और सामाजिक न्याय आयोग छत्तीसगढ़ प्रदेश अध्यक्ष चिकित्सा प्रकोष्ठ
रायपुर/ जांजगीर चांपा के मशहूर समाजसेवी डॉ. सुनील किरण को राष्ट्रीय मानवाधिकार और सामाजिक न्याय आयोग छत्तीसगढ़ प्रदेश अध्यक्ष चिकित्सा प्रकोष्ठ नियुक्त किया गया है। जो कि छत्तीसगढ़ के सभी जिलों में मानवाधिकार संबधित जिम्मेदारियों का निर्वहन करेंगे।
डॉ. सुनील किरण जी को मिली इस नई जिम्मेदारी के लिए देश व प्रदेश के प्रबुद्धजनों और विभिन्न समाजसेवीयों के साथ उनके करीबियों ने बहुत बहुत बधाई और शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।डॉ. सुनील किरण जी को जानने वालों का ये कहना है कि बिना किसी पद व जिम्मेदारी के भी सुनील जी ने काफी जनसेवाओं में बढ़चढ़ के हिस्सा लिया है , सभी ने देखा है चाहें कोरोना काल के दौरान पूरी जिम्मेदारी के साथ लोगो की सेवा में लगे रहे है जिसके लिए इन्हें सम्मानित भी किया गया था ।
सुनील जी ने बताया कि आम जनमानस अपने अधिकार से सम्बंधित निम्न शिकायतें आयोग के समक्ष रख सकते हैं
पुलिस प्रशासन के संबंध में कार्रवाई करने में असफलता।
गैर कानूनी कैद।
झूठे मामले में फंसाना।
हिरासतीय हिंसा।
अवैध गिरफ्तारी।
अन्य पुलिस ज्यादतियाँ।
हिरासतीय मौतें।
मुठभेड़ में मौतें।
कैदियों का उत्पीड़न जेल दशाएं।
अनुसूचित जातियों तथा अनुसूचित जनजातियों पर अत्याचार।
बंधुआ मजदूरी, बाल मजदूरी।
बाल विवाह।
सांप्रदायिक हिंसा।
दहेज के लिए हत्या अथवा इसका प्रयास; दहेज की मांग।
अपहरण, बलात्कार एवं हत्या।
महिलाओं का यौन उत्पीड़न तथा अपमान, महिलाओं का शोषण।
अनेकों अन्य शिकायतें, जिन्हें वर्गीकृत नहीं किया जा सकता, पर काम करते रहेंगे ।

